पहले दिन 18 सदस्यों ने ठोंकी ताल, फिर आमने सामने होंगे मधुसूदन अग्रवाल और दिलीप खडेलवाल

चाईबासा चेम्बर के इतिहास में पहली बार महिला भी चुनावी मैदान में


चाईबास ( संतोष वर्मा ) : विदित हो तय तिथि 06 एवं 07 सितंबर अनुसार आगामी सत्र 2023-25 के चुनाव हेतु  नामांकन पत्रों का विक्रय आज 6 सितंबर पहले दिवस पर गांधी टोला स्तिथ चाईबासा चेम्बर चुनाव कार्यालय में आरंभ हुआ नामांकन पत्रों के विक्रय क्रम में अध्यक्ष पद हेतु 2 जिसमे पिछले चुनाव के भांति एक बार पुनः वर्तमान अध्यक्ष मधुसूदन अग्रवाल एवं दिलीप खंडेलवाल आमने सामने होंगे उपाध्यक्ष पद हेतु 2 शिबुलाल अग्रवाल व विकास गोयल दोनों वर्तमान में उपाध्यक्ष पद पर है।


सचिव पद हेतु एक  पर्चा नीरज संदवार द्वारा लिया गया सयुंक्त सचिव पद हेतु चार दावेदारी आयी है जिसमे इंद्रजीत सिंह रंधावा गोविंदा खैतान विवेक कुमार सिन्हा एवं हाजी वकील खान है कोषाध्यक्ष पद हेतु राजीव ख़िरवाल  ,मुकेश पोद्दार एवं जितेंद्र माधिसिया ने ताल ठोंकी।

कार्यकारिणी सदस्य पद हेतु विक्रय हुए 6 पत्रों में सौरभ कुमार गुप्ता, पीयूष गोयल ,विकास अग्रवाल, मृणाल सराफ, राजेश कुमार अग्रवाल तथा निशा केडिया  जो पहली  महिला होंगी जो चाईबासा चेम्बर के चुनावी मैदान में होंगी।


कुल 18 नामांकन पत्रों का विक्रय हुआ। विदित हो की 21 सदस्यीय कार्यसमिति के 17 पदों के लिए  चुनाव होगा जिसमे  अध्यक्ष पद पर एक ,सचिव पद पर एक   कोषाध्यक्ष पद पर एक ,उपाध्यक्ष पद पर दो  सयुंक्त सचिव पद पर दो तथा कार्यकारिणी सदस्य के पद पर दस पदों हेतु चुनाव होना है 04 सदस्यों का मनोनयन निर्वाचित अध्यक्ष द्वारा किया जायेगा जिसमे दो सदस्य चाईबासा शहर से 01 चक्रधरपुर अनुमंडल से तथा 01 जगनाथपुर अनुमंडल के सम्मानित सदस्यों के मध्य से होंगे।

Post a Comment

Do live your Comments here! 👇

Previous Post Next Post