– जनता के बीच पहुंचकर समस्या का समाधान और पहुंचा रहे सरकार की योजना का लाभ
चाईबास ( संतोष वर्मा ) : झारखंड सरकार के सरकार आपके द्वार जैसे महत्वपूर्ण और सफल कार्यक्रम को देखते हुए मझगांव विधानसभा के विधायक माननीय निरल पूर्ति ने भी विधायक आपके द्वार कार्यक्रम को शुरू किए हैं । जिसके तहत मझगांव विधानसभा के चारों प्रखंड, सभी पंचायत, गांव टोला तक पहुंच कर लोगों के समस्या का समाधान किया जा रहा है। इस संबंध में जानकारी देते हुए विधायक श्री निरल पूर्ति ने कहा कि विधायक आपके द्वार कार्यक्रम की शुरुआत मझगांव विधानसभा के कुमारदूंगी से की गई है। जिसके तहत अब विधानसभा के सभी प्रखंड के सभी पंचायत, वार्ड ,गांव , टोला तक मैं खुद पहुंचकर लोगों की समस्या का समाधान करूंगा। जनता ने जिस विश्वास के साथ हमें प्यार और स्नेह दिया है ।
इस तरह एक संकल्प लेकर लोगों के सभी समस्या का समाधान करने का प्रयास करूंगा। इसी के तहत यह कार्यक्रम शुरू की गई है। सोमवार को कुमारदूंगी प्रखंड के एक दर्जन गांव का दौरा कर जनता के बीच पहुंचकर उनके समस्या को जाना, जहां भी जरुरत हुई संबंधित विभाग से संपर्क कर लोगों के समस्या का समाधान करने का निर्देश दिया गया है । यह अभियान लगातार जारी रहेगा। जिससे प्रत्येक व्यक्ति से विधायक खुद मिलेंगे और उनकी समस्या का समाधान करेंगे। यह एक प्रकार का नया प्रयोग है।
जिनके द्वारा लोगों को अपनी समस्या लेकर विधायक के घर नहीं आना पड़े, जनप्रतिनिधि होने के नाते विधायक खुद ही जनता के पास पहुंचकर उनकी समस्या का समाधान करेंगे। जिस प्रकार मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन की सोच ने लाखों लोगों को सीधा लाभ पहुंचाया है। उसी के तर्ज पर विधायक आपके द्वार कार्यक्रम के तहत जनता के बीच पहुंचकर उनके समस्या का समाधान करना और सरकार के द्वारा दी जा रही है लाभ को उन तक पहुंचाना हमारा मकसद है। जिप सदस्य रोशन पाट पिंगुआ, प्रमुख प्रियंका हेंब्रम, मथुरा कोडांकेल, सुशील गोप समेत अन्य मौजूद थे।

.jpeg)