विधायक दीपक बिरूवा ने गुवा शहीद दिवस को ऐतिहासिक बनाने पर दिया जोर

गुवा शहीद दिवस को लेकर विस क्षेत्र में लगातार बैठक कर रहे विधायक दीपक बिरूवा


चाईबास ( संतोष वर्मा ) : गुवा शहीद दिवस को ऐतिहासिक बनाने को लेकर सदर विधायक माननीय श्री दीपक बिरूवा काफी जोरशोर में लगे हुए हैं. चूंकि शहीदों की याद में 8 सितंबर को शहीद दिवस मनाया जाना है. इसमें मुख्य रूप में झारखंड राज्य के माननीय मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन उपस्थित होकर शहीदों को श्रद्धांजलि देंगे. इस मौके पर माननीय मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन विभिन्न कल्याणकारी योजनाओं की जानकारी देंगे. इसका लाभ ज्यादा से ज्यादा लोगों को मिले इसके लिए माननीय विधायक दीपक बिरूवा लगातार अपने विस क्षेत्र में पार्टी के प्रखंड समितियों के साथ बैठक कार्यक्रम में अपनी उपस्थिति दर्ज कराने का दिशा-निर्देश दे रहे हैं. 


सोमवार को सदर प्रखंड अंतर्गत सरनाडीह स्थित अपने आवास पर पार्टी पदाधिकारी व कार्यकर्ताओं के संग बैठक की. जहां शहीद दिवस को ऐतिहासिक बनाने के लिए पूरे दमखम के साथ अपनी भागीदारी सुनिश्चित करने का आहवान किया. इधर हाटगम्हारिया प्रखंड के हाटगम्हारिया में अपने कार्यकर्ताओं के साथ बैठक कर इसकी तैयारी का जायजा लिया. इसके बाद टोंटो प्रखंड के लिसिया में प्रखंड अध्यक्ष रोबिन हांसदा की अध्यक्षता में बैठक कर तैयारी में जुट जाने का आहवान किया. 


मौके पर प्रखंड सचिव नारायण तुबिड, मंगल तुबिड के आलावा काफी संख्या में पार्टी के पदाधिकारी व कार्यकर्ता मौजूद रहे. उन्होंने कार्यकर्ताओं से कहा कि गुवा गोली कांड के शहीदों की कुर्बानी भुलाई नहीं जाएगी. झारखंड अलग राज्य का निर्माण में उन शहीदों का अग्रणी योगदान रहा है. इस बार इसकी तैयारी व्यापक स्तर पर की जा रही है. इसके लिए पार्टी के सभी कार्यकर्ताओं को तैयारी में जुट जाना है. ताकि सदर विधानसभा क्षेत्र से ज्यादा से ज्यादा संख्या में कार्यकर्ता अपनी उपस्थिति करा सके. कार्यक्रम में इसबार ऐतिहासिक भीड़ होगी. उन्होंने कहा कि कार्यकर्ताओं के आने-जाने के लिए पर्याप्त मात्रा में वाहनों की व्यवस्था की गई. 


मौके पर हाटगम्हारिया के प्रखंड अध्यक्ष बलवंत गोप, जिप सदस्य प्रमिला पिंगुवा, कृष्णा कुम्हार, हरीश गागराई, देवेन देवगम, राजेश गागराई, प्रताप बिरूवा, हरिचरण बिरूवा, गुलाब सिंह चातोंबा, विनोद गोप, प्रदीप बिरूवा, विनोद पिंगुवा, विकास गुप्ता, जीवानी सिंकु, किशोर सिंकु, कुलदीप गागराई, बागुन सिंकु, सकलदीप गागराई, मुरलीधर कोड़ा, सूबेदार लागुरी, विमल सिंकु, राजेश्वर चातोंबा, टिकुन सिंकु, अर्जुन सिंकु समेत अन्य उपस्थित थे. सदर प्रखंड में प्रखंड अध्यक्ष सतीश सुंडी, जिस सदस्य राजश्री बानरा, मनोहर सुंडी, विजय बोयपाई, सेबोन बोयपाई, सुमी सिंकु, कैलाश देवगम, रंगेया सुंडी, जयधर बोयपाई, डुबलिया बारी, चंद्रमोहन देवगम, गुमदी पुरती, लेबोर सिंह आल्डा, बागुन सावैयां, गुरूचरण पुरती, मानकी कुदादा, बरेल तियु, प्रधान गोप समेत अन्य शामिल थे.

Post a Comment

Do live your Comments here! 👇

Previous Post Next Post