अबेडकराईट पार्टी ऑफ इंडिया के जनसभा को लेकर जिला मुख्यालय चाईबासा में बैठक

एपीआई राष्ट्रीय अध्यक्ष धीमान विजय मानकर जनसभा को करेंगे संबोधित 

75 वर्षो से भारतीय लोकतंत्र चरमरा गया और सत्ता पर बुरे लोग काबिज होकर देश और जनता के विरुद्ध जन विरोधी नीतियों को थोप दिया : रामहरि गोप


चाईबासा ( संतोष वर्मा ) : आगामी अक्टूबर माह में पोड़ाहाट स्टेडियम चक्रधरपुर में आंबेडकराईट पार्टी ऑफ इंडिया के पश्चिम सिंहभूम जिला कमेटी द्वारा निर्धारित जनसभा कार्यक्रम को लेकर जिला अध्यक्ष दीनू पाड़ेया के अध्यक्षता में जिला मुख्यालय चाईबासा के सिंगपोखरिया चौक में बैठक हुई। 

लोकसभा प्रभारी रामहरि गोप ने कहा कि एपीआई भारत की वह पार्टी है जिसने इस अवधारणा को चैलेंज किया और अपनी बात खुलकर समझाया कि इसी विकृत सोच के कारण राजनिति में बुरे लोगों का कब्जा हो गया उसने भ्रष्टचारी बदमाश तबके के लोग अपराधी प्रवृति के लोग ने राजनीति को ढाल की तरह इस्तमाल किया जिसके कारण विगत 75 वर्षो से भारत का संसदीय लोकतन्त्र चरमरा गया और सत्ता पर बुरे लोग काबिज होकर देश और जनता के विरुद्ध जन विरोधी नीतियों को थोप दिया। 

उन्होंने पार्टी के पदाधिकारियों से पोड़ाहाट स्टेडियम चक्रधरपुर में होने वाले एपीआई के राष्ट्रीय अध्यक्ष के जनसभा को सफल बनाने के लिए अभी से ही कमर कसकर तैयारी में लग जाने के लिए अपील की। 

मौके पर जिला अध्यक्ष दीनू पाड़ेया, विधानसभा प्रभारी चन्द्र शेकर बारीक, जिला सचिव सुखलाल समाड, पूर्व विधानसभा प्रत्याशी सराईकेला खरसावां सह प्रदेश सचिव विश्व विजय मार्डी, सदर विधानसभा प्रभारी मंगल सिंह सुंडी, राजेश सिरका, राजू तांती, योगेश कलुण्डिया, बबलू जोंको आदि मुख्य रूप से उपस्थित थे।

Post a Comment

Do live your Comments here! 👇

Previous Post Next Post