अंतराष्ट्रीय वैश्य महासम्मेलन का सरायकेला में हुई बैठक, संजय बने जिला अध्यक्ष


सरायकेला ( दीपक कुमार दारोघा ) : अंतराष्ट्रीय वैश्य महासम्मेलन के राष्ट्रीय उपाध्यक्ष रामगोपाल गुप्ता सांगठनिक दौरा के क्रम में सरायकेला पहुंचे और स्थानीय धर्मशाला में वैश्य समाज के साथ बैठक की जिसमें सर्वसम्मति से उक्त सम्मेलन के सरायकेला खरसावां जिला अध्यक्ष संजय चौधरी चुने गए।
इसमें सर्वसम्मति से संजय साहू जिला सचिव तथा असित गुप्ता जिला कोषाध्यक्ष चुने गए।


बैठक के बाद राष्ट्रीय उपाध्यक्ष श्री रामगोपाल गुप्ता ने कहा कि सभी वैश्य एक होकर सर्वसम्मति से जिला अध्यक्ष का चुनाव किए। संजय चौधरी को जिला अध्यक्ष नियुक्त किया गया।
इससे पहले उन्होंने बैठक में कहा कि संगठन को पंचायत स्तर तक मजबूत करें।


बैठक में उक्त सम्मेलन के प्रदेश अध्यक्ष शंकर लाल मित्तल, कोल्हान (सिंहभूम) प्रमंडल कार्यकारी अध्यक्ष मनोज चौधरी, प्रदीप चौधरी, प्रेमचंद अग्रवाल, उमेश गुप्ता सहित वैश्य समाज के लोग उपस्थित थे।

Post a Comment

Do live your Comments here! 👇

Previous Post Next Post