सरायकेला ( दीपक कुमार दारोघा ) : समाहरणालय स्थित सभाकक्ष में उप विकास आयुक्त श्री प्रवीण कुमार गागराई के अध्यक्षता में जिला स्तरीय सड़क सुरक्षा समिति की बैठक आयोजित।
बैठक में उप विकास आयुक्त ने पूर्व के बैठक में सड़क दुर्घटनाओं को नियंत्रित करने के उदेश्य से दिए गए दिशा निदेशो के अनुपालन का समीक्षा कर आवश्यक दिशा निदेश दिए।
बैठक के दौरान उप विकास आयुक्त श्री गागराई नें कहा कि जिले मे हो रहे सड़क दुर्घटनाओं पर नियंत्रण करना सबका जिम्मेवारी है। इस हेतु जिलेवासी भी प्रशासन को सहयोग प्रदान करें। उन्होंने सड़क दुर्घटना को नियंत्रित करने तथा लोगों को सड़क सुरक्षा यातायात नियमों के प्रति जागरूक करने के निदेश दिए। उन्होंने सभी अंचलाधिकारी एवं थाना प्रभारी को अपने क्षेत्र में यातायात नियमों के उल्लंघन, बड़े वाहनों में ओवर लोडिंग,ओवर स्पीडिंग तथा भीड़-भाड़ वाली क्षेत्रो में अवैध पार्किंग पर नियमसंगत कानूनी करवाई करने के निदेश दिए।
इससे पहले जिला परिवहन पदाधिकारी श्री शंकर आचर्य शमाद ने बताया कि विगत माह अगस्त में विभिन्न स्थलों पर कुल 17 दुर्घटना हुई। जिसमे 11 लोगों की मृत्यु हुई। उन्होंने बताया कि जिले में कुल 04 ब्लैकस्पॉट चिन्हित किए गए हैं।जिनमें दुगनी, टोल रोड मोड , घोड़ा बाबा मोड़ एवं बड़ा आमदा खरसावां शामिल है। वहीं पुलिस उपाधिक्षक के द्वारा बताया गया कि सड़क दुर्घटनाओं को नियंत्रित करने एवं यातायात नियमों के अनुपालन सुनिश्चित करने को लेकर विभाग द्वारा जिले के विभिन्न क्षेत्रों में नियमित जांच अभियान चलाई जा रही हैं।
बैठक में मुख्य रूप से अपर नगर आयुक्त नगर निगम आदित्यपुर, अपर उपायुक्त, अनुमंडल पदाधिकारी सरायकेला, पुलिस उपाधिक मुख्यालय, जिला परिवहन पदाधिकारी, उत्पाद अधीक्षक समेत सम्बन्धित पदाधिकारी, समिति सदस्यों की उपस्थिति रही।


