रक्पदान महादान इसमें लोगों को बढ़चढ़ कर हिस्सा लेनें की जरूरत : मधु कोड़ा
चाईबासा : जगन्नाथपुर सामुदायिक स्वास्थय केंद्र में आयुष्मान भवों के तहत सामुदायिक स्वास्थ्य केन्द्र जगन्नाथपुर में एक दिवसीय रक्तदान शिविर का आयोजन शनिवार को मुख्य चिकित्सा पदाधिकारी जयश्री किरण एवं डॉ ब्रजमोहन हेस्सा व डॉक्टर इकबाल की देखरेख में आयोजित किया गया. इस रक्तदान शिविर में लोगों ने बढ़-चढ़ कर रक्तदान किया. रक्तदान करने वालों में केरला स्कूल जगन्नाथपुर के 8 शिक्षक, पूर्व मुख्यमंत्री मधु कोड़ा के सरकारी अंगरक्षक के अलावे आदिवासी हो सामाज युवा महासभा के संयुक्त तत्वाधान में सफल आयोजन किया गया।
जिसमें हो सामाज के युवा बढ़चढ़ कर शामिल हुए. इस बाबत जगन्नाथपुर सीएचसी प्रभारी चिकित्सा पदाधिकारी जयश्री किरण ने बताया कि 51 लोग नें रक्तदान कर चुके थे. उन्होंने कहा कि हर तीन माह के बाद रक्तदान शिविर का आयोजन किया जा सकता है. वहीं पूर्व मुख्यमंत्री मधु कोड़ा नें कहा रक्तदान महादान है,इसलिए इस कार्यक्रम में लोगों को बढ़चढ़ कर भाग लेनें की जरूरत है।
इस दौरान झारखंड आंदोलनकारी नवाज हुसैन उर्फ बिरसा, डॉ जयश्री किरण, डॉ ब्रजमोहन हेस्सा,मंजित कोड़ा, सोमा कोड़ा तथा जगन्नाथपुर सामुदायिक स्वा स्वास्थ केंद्र के सभी एमपी डब्लू, एएनएम,जीएनएन सहित सभी कर्मचारियों के सहयोग से यह कार्यक्रम सफल हूआ है। सभी को अपने ओर से साधुवाद। विशेषकर आदिवासी हो समाज युवा महासभा के टीम को बदाई दिया गया। केंद्रीय अध्यक्ष बबलू सुण्डी,का भी अथक प्रयास सफल हुआ।उक्त शिविर पूर्व पंचायत समिति सदस्य पवन सिंह के द्वारा शुभारंभ किया गया।


