चाईबासा : श्री श्री विश्वकर्मा पूजा के अवसर पर सांस्कृतिक कार्यक्रम का आज हुआ समापन
मझगांव प्रखंड पंचायत अधिकारी के अंतर्गत ग्राम अंबाईमारचा मे विश्वकर्मा पूजा काफी धूम धाम से मनाया गया बहुत सारे श्रृद्धालु ने कलश से जल उठाकर बाबा विश्वकर्मा के ऊपर चढ़ाया एवं अपनी मनोकामना पूरी की.
इस अवसर पर संध्याकालीन सांस्कृतिक कार्यक्रम भी आयोजन किया गया जिसमें काफी दूर से आये प्रतिभागियों ने हिस्सा लेकर अपनी अपनी डांस दिखाया एवं अपना हुनर का परचम लहराया, प्रथम पुरूस्कार कोल्हान टाइगर डांस ग्रुप ने दुबारा अपना इतिहास रचा एवं उन्हें अंजन टेंट हाऊस की तरफ ट्रॉफी सहित 4000 रुपये का एक चेक दिया गया वहीं दूसरा स्थान ओडिशा से आए काजल ग्रुप ने जीता एवं इन्हें भी ट्रॉफी सहित 2000 रुपये का चेक प्रदान किया गया, तीसरा स्थान पर दिव्यांसी ने बाजी मारी एवं इन्हें भी ट्रॉफी सहित 1000 हज़ार रुपया दिया गया.
सान्त्वना पुरूस्कार से सम्मानित श्रुति एवं राउत ग्रुप को किया गया.
मंच का संचालन गायक राज राउत, मोहित केशरी एवं लगेन राउत ने किया तथा कार्यक्रम का धन्यवाद ज्ञापन अंजन राउत ने की.
कार्यक्रम में शामिल राजेश राउत, दीक्षित राउत, खीरोद महाकुड, खेमानंद राउत, श्रवण कुमार, बिनोद राउत, मनीष, पप्पुन, देवानंद, मदन आदि उपस्थित थे.


.jpeg)