तांतनगर : डोभा में डूबने से दो बच्चो की मौत


चाईबासा ( संतोष वर्मा ) : पश्चिमी सिंहभूम जिले के तांतनगर ओपी अतंर्गत गितिल आदेर में डोभा में डूबने से पांच वर्षीय जितेन पूर्ति तथा दो वर्षीय लखिंद्र पूर्ति की मौत हो गयी। एक ही घर के दो बच्चे की असामयिक मौत से गांव में मातम छा गया। प्राप्त जानकारी के अनुसार गितिल आदेर के लेबेया पूर्ति के दोनों पुत्र जितेन व लखिंद्र घर में मां के साथ रहते थे। लेबेया पूर्ति बैंगलोर में मजदूरी करता है। शुक्रवार को मां जानों पूर्ति धान रोपने खेत में गई थी। दोनों बच्चों को अपने परिजन के यहां छोड़ कर गई थी।


पिता बैंगलोर में करते है मजदूरी
शुक्रवार शाम करीब चार बजे दोनों बच्चे डोभा में खेल रहे थे। इसी बिच दोनों का पैर फिसल गया और दोनों गहरे पानी में डूब गए। बच्चों के शव को पानी में तैरता देख लोगों ने शव को डोभा से निकाला। उसके बाद बच्चों को सामुदायिक स्वास्थ्य केन्द्र में भर्ती कराया गया जहां चिकित्सकों ने दोनों को मृत घोषित कर दिया। बच्चों की मां ने पुलिस से पोस्टमार्टम नहीं कराने का आग्रह किया। बच्चों के पिता लेबेया पुर्ति एक माह पहले ही मजदूरी करने बैंगलोर गया था।

Post a Comment

Do live your Comments here! 👇

Previous Post Next Post