उपायुक्त ने की आपूर्ति विभाग अंतर्गत संचालित योजनाओं एवं धान अधिप्राप्ति केंद्र से संबंधित समीक्षा बैठक, दिए आवश्यक दिशा निर्देश


सरायकेला ( दीपक कुमार दारोघा ) : समाहरणालय में उपायुक्त श्री रविशंकर शुक्ला ने गूगल मीट के माध्यम से वर्चुअल बैठक कर आपूर्ति विभाग अंतर्गत संचालित योजनाओं एवं धान अधिप्राप्ति केंद्र से संबंधित समीक्षा की एवं आवश्यक दिशा निर्देश दिए। 

समीक्षा क्रम मे उपायुक्त ने प्राप्त आवंटन के आलोक मे शत प्रतिशत राशन वितरण सुनिश्चित करने के निर्देश दिए। उन्होंने यह भी निर्देश दिया कि ऐसे पीडीएस डीलर जिनके द्वारा राशन वितरण कार्य धीमा है वैसे दुकानों का औचक निरीक्षण कर आवश्यक कार्यवाही करें। तथा यह भी सुनिश्चित करने को कहा गया कि लोगों को सुगमता से राशन उपलब्ध कराई जा रही है।
 

बैठक के दौरान उन्होंने जिले में संचालित मुख्यमंत्री दाल भात केन्द्रो का वरीय पदाधिकारी के द्वारा निरिक्षण करने हेतु दिशा निर्देश दिए। धान अधिप्राप्ति केंद्र से संबंधित विभिन्न बिंदुओं पर जानकारी प्राप्त करते हुए उन्होंने केंद्र मे क्रय किए गए धान का यथाशीघ्र उठाव करते हुए किसानों के लंबित राशि भुगतान को प्राथमिकता के आधार पर निष्पादित करने के निर्देश दिए।

इससे पहले बैठक में जिला आपूर्ति पदाधिकारी श्री प्रदीप भगत के द्वारा ग्रीन राशन कार्ड, एनएफएसए, सोना सोबरन धोती-साड़ी-लूंगी वितरण योजना, पेट्रोल सब्सिडी योजना के कार्य प्रगति सहित विभिन्न बिंदुओं से उपायुक्त को अवगत कराया गया।

Post a Comment

Do live your Comments here! 👇

Previous Post Next Post