जिला मुख्यालय में रहा भक्ति उल्लास का माहौल, मंदिर में उमड़ी भक्त श्रद्धालुओं की भीड़


सरायकेला ( दीपक कुमार दारोघा ) : जिला मुख्यालय सरायकेला में श्रावण महीना के सोमवार को खरकाई नदी तट पर स्थित कुदरसाई शिव मंदिर में भक्त श्रद्धालुओं की भीड़ उमड़ी।

भक्त श्रद्धालुओं ने यहां मंदिर में भगवान भोलेनाथ को जलार्पण किया। पूजा अर्चना की।

कांवर में जल लेकर भी भक्त श्रद्धालु पहुंचे थे। सीनी मोड निकट संजय नदी से काफी संख्या में भक्त श्रद्धालु पवित्र जल लिए बोल बम का नारा लगाते हुए पैदल सरायकेला बाजार पहुंचे। यहां से कालूराम चौक, संजय चौक, जेल रोड होते हुए शिव भक्तों का काफिला कूदरसाई शिव मंदिर पहुंचा।

इस दौरान बोल बम, हर हर महादेव का नारा गूंज रहा था। शिव भक्तों ने मंदिर में भगवान शिव शंकर को जलार्पण। पूजा अर्चना की एवं भगवान शिव के प्रति आस्था जताया। इस दौरान चारों ओर भक्ति उल्लास का माहौल रहा।

Post a Comment

Do live your Comments here! 👇

Previous Post Next Post