सरायकेला खरसावां जिला में नशा मुक्ति अभियान को लेकर उपायुक्त ने की विशेष बैठक, दिए आवश्यक दिशा निर्देश


सरायकेला ( दीपक कुमार दारोघा ) : समाहरणालय सभागार में उपायुक्त रविशंकर शुक्ला की अध्यक्षता में नशा मुक्ति अभियान को लेकर विशेष बैठक आयोजित।
बैठक में उपयुक्त ने उक्त अभियान का समीक्षा करते हुए सफल संचालन के लिए आवश्यक दिशा निर्देश दिए। उन्होंने कहा कि नशा मुक्ति अभियान का सफल संचालन में ग्रामीण क्षेत्र के अभिभावकों का अहम रोल है। वह अपने क्षेत्र में हो रहे अफीम एवं गांजा की खेती की सूचना तत्काल नजदीकी प्रशासन को दें। 

इसके लिए स्थानीय जनप्रतिनिधिगण अपने स्तर से क्षेत्र के ग्रामीणों को जागरूक करें। 

किसानों को चिन्हित कर सरकार के कल्याणकारी योजना का लाभ दें। ताकि वह अवैध नशीली खेती करने के बजाय सब्जी, फल जैसे वैकल्पिक खेती कर सकें। उन्होंने संस्थान के प्रतिनिधियों को क्षेत्र चिन्हित कर नशा मुक्ति के तहत लोगों को संदेश देने हेतु कार्यक्रम संचालित करने के निर्देश दिए।


अभियान के सफल संचालन हेतु जिला प्रशासन के साथ पुलिस एवं न्याय से जुड़े पदाधिकारी को नेटवर्क टीम के तहत जुड़कर नशा मुक्ति अभियान कार्यक्रम करने का निर्देश दिए। इससे पहले बैठक में पुलिस उपाधीक्षक मुख्यालय चंदन कुमार वत्स ने जिला में संचालित नशा मुक्ति अभियान (15 अगस्त से 14 सितंबर) के बारे में जानकारी दी।

बैठक में उपसमाहर्ता श्रीमती प्रियंका प्रियदर्शनी, कार्यपालक दंडाधिकारी डॉ सुधा वर्मा, सोशल मीडिया प्रसार पदाधिकारी नंदन उपाध्याय, संबंधित संगठन के प्रतिनिधि, संबंधित पदाधिकारी उपस्थित थे।

Post a Comment

Do live your Comments here! 👇

Previous Post Next Post