सरायकेला ( दीपक कुमार दारोघा ) : आदिवासी हो भाषा को भारतीय संविधान की आठवीं अनुसूची में शामिल करने की मांग को लेकर आदिवासी हो समाज युवा महासभा के लोग दिल्ली हुए रवाना ।
उक्त मांग को लेकर दिल्ली जंतर मंतर में 21 अगस्त को धरना प्रदर्शन कार्यक्रम है ।
हो भाषा आंदोलन में शामिल होने वालों में सरायकेला खरसावां जिला परिषद अध्यक्ष सोनाराम बोदरा , आदिवासी हो समाज युवा महासभा के जिला अध्यक्ष विष्णु बानरा , झारखंड बोदरा , झारखंड आंदोलनकारी सम्मान प्राप्त राजकिशोर लोहरा सहित सैकड़ो लोग सरायकेला से दिल्ली के लिए रवाना हुए ।
