चाईबासा (Santosh Verma) : वाह हेमंत सोरेन वाह आपकी जितनी भी प्रशंसा की जाए वह शायद कम ही होगा, क्योंकि आप तो वह है जो पहले से ही कर रहे नौकरी वालों को भी दोबारा देते हैं ऑफर पत्र (प्रस्ताव पत्र)भारतीय जनता पार्टी पश्चिमी सिंहभूम के जिला अध्यक्ष सतीश पुरी ने कहा कि झूठ बोलने वाले मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन ने आंकड़ों में भी झूठा दर्शाकर आदिवासी युवाओं को भ्रमित एवं ठगने का कार्य कर रहें है।जिला अध्यक्ष ने बताया कि कई ऐसे बेरोजगार युवा थे जिनको भारतीय जनता पार्टी के समय में उन युवाओं को नियुक्ति पत्र देकर रोजगार दिया गया था उन युवाओं के नामों को भी रोजगार के नाम पर दिए जाने वाले प्रस्ताव पत्र की सूची में दिखा कर तथा झूठा आंकड़ा दिखाकर जिला भर के आदिवासी युवाओं को ठगने का कार्य किया है ,उन्होंने यह भी कहा कि इसका प्रमाण हमारे पास है आवश्यकता हुई तो मैं वह भी दिखा सकता हूं।
हेमंत सोरेन वाली झारखंड मुक्ति मोर्चा, कांग्रेस, आरजेडी की ठगबंधन वाली सरकार आदिवासी युवाओं को सिर्फ और सिर्फ ठगने का कार्य करते आ रही है, और अब तो ऐसा लगने लगा है कि जब तक यह हेमन्त सरकार है तब तक सिर्फ और सिर्फ आदिवासी युवाओं को ठगने का ही कार्य करेगी। यह सरकार गठन से पहले झारखंड के युवाओं को तो प्रत्येक वर्ष 5 लाख नौकरी के लिए नियुक्ति पत्र देने का हसीन सपना तो दिखाया और आज यही हेमंत सोरेन ने ही युवाओं को नियुक्ति पत्र के स्थान पर प्रस्ताव पत्र (ऑफर पत्र ) वितरण कर युवाओं को ठगने का कार्य किया।
