देश के पेंशनधारियों का पैसा अपने चुनावी प्रचार के लिए खर्च कर रही है भाजपा - गीता कोड़ा
चाईबासा ( संतोष वर्मा ) : कांग्रेस भवन चाईबासा में युवा कांग्रेस की जिला कार्यकारिणी की बैठक संपन्न हुई। बैठक की अध्यक्षता युवा कांग्रेस जिलाध्यक्ष प्रीतम बांकिरा ने की।बैठक में मुख्य अतिथि युवा कांग्रेस के प्रदेश प्रभारी शेषनारायण ओझा, प्रदेश अध्यक्ष अभीजित राज, सिंहभूम सांसद सह कार्यकारी प्रदेश अध्यक्ष श्रीमती गीता कोड़ा, युवा कांग्रेस जिला सह प्रभारी नौसाद आलम रहे।
युवा कांग्रेस जिलाध्यक्ष प्रीतम बांकिरा के नेतृत्व में जोरदार तरीके से स्वागत
चाईबासा पंहुचने पर प्रदेश प्रभारी और प्रदेश अध्यक्ष का युवा कांग्रेस जिलाध्यक्ष प्रीतम बांकिरा के नेतृत्व में जोरदार तरीके से स्वागत करते हुए युवा कांग्रेस जिंदाबाद, राहुल गांधी जिंदाबाद, सोनिया गांधी जिंदाबाद के नारों के साथ जूलूस की शक्ल में कांग्रेस भवन पंहुचे। कार्यकारिणी बैठक को संबोधित करते हुए युवा कांग्रेस जिलाध्यक्ष प्रीतम बांकिरा ने कहा कि युवा कांग्रेस के सभी जिला कमेटी से लेकर प्रखंड कमेटी के प्रत्येक पदाधिकारी को अपने क्षेत्र में रहकर आम जनता की समस्याओं का समाधान करना है और पंचायत स्तर पर भी अविलंब कमेटियों का गठन करना सुनिश्चित करेंगे।
युवा कांग्रेस प्रदेश अध्यक्ष अभीजित राज जी ने संबोधित करते हुए कहा आज युवा ही राज्य और देश के भविष्य हैं इसलिए आज हम सभी युवाओं को मजबूती के साथ भाजपा के झूठ का पर्दाफाश करते हुए आम जनता को भाजपा के भ्रष्टाचार के बारे में बताने की आवश्यकता है। श्री अभीजित राज जी ने कहा कि भाजपा ने 2014 में सोशल मीडिया द्वारा झूठ फैलाकर जीता था और अब 2024 में भाजपा ईडी और सीबीआई के माध्यम से जीतना चाहती है आज जो भी विपक्षी दल के नेता भाजपा के विरुद्ध आवाज उठाते हैं उनको ईडी और सीबीआई का धमकी दिया जाता है।
प्रदेश प्रभारी शेषनारायण ओझा ने कहा कि यहां उपस्थित जिला और विधानसभा के पदाधिकारियों को अपने निकटतम 5 बूथों की और प्रखंड कमेटी के सभी पदाधिकारियों को 3 बूथों की जिम्मेदारी लेनी होगी और प्रत्येक बूथ में 5 युवाओं को जोड़ना है । प्रदेश प्रभारी ने सभी को युवा कांग्रेस के नीति सिध्दांत और उनकी पृष्ठभूमि क बारे में विस्तार पूर्वक जानकारी दी।
सांसद सह कार्यकारी प्रदेश अध्यक्ष श्रीमती गीता कोड़ा जी ने कहा कि जब से भाजपा की सरकार बनी है तब से भाजपा ने आम जनता को सिर्फ और सिर्फ परेशान करने का काम किया है। श्रीमती गीता कोड़ा ने CAG रिपोर्ट के आधार पर कहा कि भाजपा ने काफी शर्मनाक तरीके से पेंशनधारियों का पैसा अपने चुनावी प्रचार प्रसार के लिए इस्तेमाल किया है। इससे यही पता चलता है कि भारतीय जनता पार्टी और नरेंद्र मोदी जी को देश और देश के जनता की कोई चिंता नहीं है।भाजपा का ध्यान सिर्फ किसी भी प्रकार से चुनाव जीतना है। इसलिए 2024 के चुनाव में भाजपा को सबक सिखाने की आवश्यकता है और बेहतर भारत के भविष्य के लिए कांग्रेस पार्टी को सत्ता में काबिज करना है।
इस मौके पर कांग्रेस जिलाध्यक्ष चन्द्रशेखर दास,युवा कांग्रेस जिला उपाध्यक्ष सुरेश संवैया, संदीप सन्नी देवगम, प्रदेश महासचिव सौरभ अग्रवाल,पीके मिश्रा, प्रदेश सचिव दीनबंधु बोयपाई, जिला सह प्रभारी नौसाद आलम, प्रदेश सोशल मीडिया संयोजक अनुप्रिया सोय, जिला सोशल मीडिया संयोजक मोहम्मद सलीम, सरायकेला खरसावां जिला कार्यकारी अध्यक्ष प्रकाश महतो, जगन्नाथपुर विधानसभा अध्यक्ष धीरज गागराई, चाईबासा विधानसभाध्यक्ष नरांगा देवगम, मझगांव विधानसभा अध्यक्ष गोविंद पाट पिंगुवा, जगन्नाथपुर कार्यकारी विधानसभा अध्यक्ष विजय दास, मझगांव कार्यकारी विधानसभा अध्यक्ष रोहित पाट पिंगुवा, चक्रधरपुर कार्यकारी विधानसभा अध्यक्ष पौलुस बोदरा, प्रखंड अध्यक्ष साहेब हेंबरोम,सूरज तामसोय,संजीत तिरिया,संदीप कुंकल, सुनील बीरूली, नगर अध्यक्ष राहुल दास,अमन महतो, लीगल सेल मिली बिरूवा, सन्नी राॅबर्ट अंथोनी, जिला बीस सूत्री सदस्य त्रिशानु राय, कांग्रेस प्रदेश महासचिव रंजन बोयपाई,जिला प्रवक्ता जितेंद्र नाथ ओझा, राकेश सिंह , बिट्टू मदेशिया, जिला सचिव विवेक कुमार,हरिश अंगरिया ,निखिल कच्छप, आदि युवा कांग्रेस के कार्यकर्ता उपस्थित थे।

.jpeg)
