Death anniversary of former village Munda Dhansingh Budiuli

पूर्व ग्राम मुंडा धनसिंह बुड़ीउली की पुण्यतिथि मनी


चाईबासा ( संतोष वर्मा ) : सदर प्रखंड के बरकुंडिया में सोमवार को गांव के पूर्व ग्राम मुंडा धनसिंह बुड़ीउली की पुण्यतिथि मनायी गयी। ग्रामसभा के पदाधिकारी तथा सदस्यों ने दो मिनट का मौन रखकर उनको श्रद्धांजलि दी। ग्रामसभा के सचिव सुरेंद्र बुड़ीउली ने कहा कि स्वर्गीय धनसिंह बुड़ीउली के कार्य तथा उनकी सादगी युवाओं के लिये प्रेरणास्रोत हैं और आगे भी रहेंगे। वह मिलनसार व्यक्ति और मृदुभाषी भी थे। वे ग्राम मुंडा रहते समस्याओं का त्वरित समाधान करते थे। वे कर्तव्यनिष्ठ थे। इस मौके पर गोसा बुड़ीउली, जयकिशन बुड़ीउली, वीरसिंह बुड़ीउली, सिदिऊ बुड़ीउली, टिपरु, पाडी, सुभाष आदि मौजूद थे।

Post a Comment

Do live your Comments here! 👇

Previous Post Next Post