विधायक सोनाराम सिंकु नें हाथियों को भगाने के लिए ग्रामीणों को सामग्री उपल्वध कराने की मांग की सरकार से सदन में उठाया आवाज, सरकार प्रस्ताव को किया पारित


चाईबासा ( संतोष वर्मा ) : पश्चिमी सिंहभूम जिले के सारंडा जंगल से पटा जगन्नाथपुर विधानसभा क्षेत्र में पिछले कई महिनों से हाथियों का आतंक से ग्रामीण परेशान और भयभीत है।कई रात जाग कर जहां गुजारने को बाध्य हैं वहीं किसान के खेतों में लगे फसल को भी नुकसान कर रहें है हाथियों के द्वारा जिससे किसानों को काफी नुकसान हो रही है। लेकिन बेबस किसान व ग्रामिणों के बिच हाथी से बचने के लिए सरकार द्वारा कोई सामाग्री नहीं दिया जा रहा है जिससे किसान व ग्रामीण काफी भैभीत है। क्षेत्र के ग्रामीणों की समस्याओं को सुनने के बाद राज्य में चल रहे मानसून सत्र के पांचवें दिन शुन्यकाल में इन ग्रामीणों की आवाज बन कर सदन के पटल पर सवाल करते हुए आवाज को विधायक सोनाराम सिंकु नें उठाया है।इस पर सरकार नें भी मामले को गंभीर देखते हुए समस्याओं का समाधान के लिए सदन के अध्यक्ष नें प्रस्ताव को पारित करते हुए मुहर लगा दी है।

विधायक सोनाराम सिंकु नें सदन के पटल पर कहा पश्चिमी सिंहभूम जिलान्तर्गत मेरे जगन्नापुर विधानसभा निर्वाचन क्षेत्र के जगनाथपुर एवं नोवामुण्डी प्रखण्ड के अंतर्गत भनगाँव, कासिरा, रेणाड़बेड़ा, तेन्तोड़ीपोसी, खमनिया, कुदाहातु सोमोपी, कुन्द्रीझोर, बुड़ाकमान, केन्दुवा, जुगीनन्दा, जामपानी, पदापहाड़, कादाजामदा, दुड़ीनता, मुगांदिघीया, वाईहातु एवं कलैया आदि ग्रामों के आस-पास के जंगलो में कई महीनों से 25-30 की संख्या में जंगली हाथियों का झुंड का प्रकोप है। हाथियों ने आतंक मचा कर रखा है, हमेशा किसानो को खेती करने में जान-माल का भय बना रहता है। 

वन विभागों के द्वारा अभी तक हाथियों के झुंड को भगाने हेतु कोई पहल नहीं किया गया है। उक्त ग्रामों में वन विभाग द्वारा जंगली हाथियों के झुंड को भगाने हेतु टॉर्च लाइट, पटाका, मशाल, जूट आदि सामग्री ग्रामीणों को उपलब्ध कराने हेतु सदन के माध्यम में सरकार से माँग करता हूँ।

Post a Comment

Do live your Comments here! 👇

Previous Post Next Post