महिला कॉलेज चाईबासा के आदिवासी हॉस्टल में छात्राओं एवं शिक्षिकाओं के साथ इग्नू अध्ययन केंद्र 0525 महिला कॉलेज चाईबासा के द्वारा प्रमोशनल मीटिंग में लगभग 200से अधिक छात्राओं और शिक्षिकाओं ने भाग लिया


चाईबासा ( संतोष वर्मा ) : महिला कॉलेज चाईबासा के आदिवासी हॉस्टल में 04 बजे से छात्राओं एवं शिक्षिकाओं के साथ इग्नू अध्ययन केंद्र 0525 महिला कॉलेज चाईबासा के द्वारा प्रमोशनल मीटिंग में लगभग 200से अधिक छात्राओं और शिक्षिकाओं ने भाग लिया।

मंच संचालन का भूमिका निर्वहन करते हुए सहायक समन्वयक डॉ अर्पित सुमन ने इग्नू की स्थापना से लेकर इग्नू द्वारा संचालित विभिन्न कार्यक्रमों की रूपरेखा प्रस्तुत की। उन्होंने इग्नू में अध्ययन के तरीकों नामांकन प्रक्रिया,पाठ्य सामग्री, परीक्षा प्रणाली पर विस्तार से प्रकाश डाला।

समन्वयक डॉ सुचिता बाड़ा ने सभा में मौजूद छात्राओं को शुभकामना देते हुए इग्नू से लाभान्वित होकर अपने करियर से विभिन्न सर्टिफिकेट कार्यक्रम और डिप्लोमा कार्यक्रमों की उपाधि जोड़कर आज के प्रतिस्पर्धा पूर्ण युग में हिस्सा ले सकते हैं।

सहायक समन्वयक मिथिलेश सिंह ने इग्नू के उद्देश्य,अध्ययन प्रक्रिया आदि पर चर्चा करते हुए बताया कई कार्यक्रमों में मैट्रिक और इंटरमीडिएट पास उम्मीदवार नामांकन ले सकते हैं। साथ ही छात्राओं द्वारा पूछे गए प्रश्न का उत्तर दिया एवं अंत में सभी छात्राओं एवं शिक्षिकाओं समेत सभी कार्यकर्ताओं का धन्यवाद ज्ञापित किया।

Post a Comment

Do live your Comments here! 👇

Previous Post Next Post