सदर प्रखंड के लादूराबासा में ब्रिज कोर्स के तहत संचालित विद्यालय के दो बच्चों की तबीयत बिगड़ी, सदर अस्पताल में कराया गया भर्ती


चाईबासा ( संतोष वर्मा ) : चाईबासा सदर प्रखंड के लादूराबासा में ब्रिज कोर्स के तहत एस्पायर संस्था द्वारा संचालित विद्यालय के दो बच्चे बुधवार को गंभीर रूप से बीमार हो गए, जिन्हें आज सदर अस्पताल में भर्ती कराया गया है। दोनों बच्चों बृजकिशोर सुंडी और मांझी हेस्सा की तबीयत बुधवार की शाम को अचानक बिगड़ गई। 


पेट में दर्द होने लगा और तेज बुखार हो गया। बताया जा रहा है कि दोनों बच्चों ने रात में चावल दाल और अंडा खाया था। 


तबीयत खराब होने के बाद भी रात में अस्पताल नहीं लाया गया। जब हालत बिगड़ने लगी तो आज सुबह उन्हें सदर अस्पताल में लाकर भर्ती कराया गया। बृजकिशोर सुंडी बड़ालागिया और मांझी हेस्सा बरकेला गांव का रहने वाला है।
 
VIDEO

स्कूल से ड्रॉपआउट बच्चों को ब्रिज कोर्स के माध्यम से शिक्षा दी जा रही है और इस शिक्षण संस्थान का संचालन एस्पायर संस्था द्वारा किया जा रहा है। इस विद्यालय में 150 बच्चे पढ़ते हैं। दोनों बच्चों की तबीयत क्यों बिगड़ी। इसका अभी तक ठीक-ठीक पता नहीं चला है। फिलहाल सदर अस्पताल में दोनों का इलाज चल रहा है और दोनों की स्थिति में सुधार है।

Post a Comment

Do live your Comments here! 👇

Previous Post Next Post