कहा अभिनव इंफ्रा (संवेदक) चक्रधरपुर को कोई भी कार्य आवंटित नहीं किया जाना उचित होगा
पूर्व विधायक सह संयोजक झारखण्ड बचाओ अभियान मंगल सिंह बोबोंगा नें पत्र लिख कर शोधकर्ता प्रमुख सह विशेष सचिव, ग्रामीण कार्य विभाग झारखंड रांची को लिखा पत्र
चाईबासा ( संतोष वर्मा ) : पश्चिमी सिंहभूम जिला में सयम पर एकरारनामा नहीं करने तथा कार्य लंबित रखने वाले संवेदक को कार्य आवंटित नहीं किए जाने के संबंध में पूर्व विधायक सह संयोजक झारखण्ड बचाओ अभियान मंगल सिंह बोबोंगा नें पत्र लिख कर शोधकर्ता प्रमुख सह विशेष सचिव, ग्रामीण कार्य विभाग से मांग किया है।
पूर्व विधायक मंगल सिंह बोबंगा काकहना है कि कार्य प्रमण्डल, चक्रधरपुर में अभिनव इंफा (संवेदक के द्वारा ई निविदा संख्या- 345 / 2022 2023/RWD CHAARD में ग्रुप नम्बर 2 और 4 में भाग लिए है साथ ही चाईबासा प्रमण्डल के एनआईटी में निविदा संख्या-337 / 2022 2023 / RWD/CHAIMASA के ग्रुप नम्बर-5 में भी निविदा में भाग लिए है। विदित हो कि चक्रधरपुर प्रमण्डल में पीएमजीएसवाई के अन्तर्गत मैनो टेक्नोलॉजी के तहत 2020/2021 गोइलकेरा प्रखण्ड के आराहसा कुरकुटिया संगजहा 13 KM सडक निर्माण कार्य आवंटित किया गया है, मार्च 2023 में कार्य पूर्ण करना था, लेकिन उक्त संवेदक के द्वारा समय पर एकरारनामा ही नहीं किया।
उक्त संवेदक के द्वारा उक्त सड़क का कार्य नहीं किए जाने का खामियाजा ग्रामीण जनता को भोगना पड रहा है, आवागमन पूरी तरह से बाधित है, बीमार लोगों को गोइलकेरा प्रखण्ड मुख्यालय अस्पताल में इलाज के लिए लाने में भारी कठिनाई होता है। जय तक उक्त संवेदक के द्वारा उक्त सड़क का निर्माण पुरा नहीं किया जाता है, तय तक कोई भी अन्य कार्य मेसर्स अभिनव इंफ्रा (संवेदक) चक्रधरपुर को कोई भी कार्य आवंटित नहीं किया जाना उचित होगा।
