चाईबासा ( संतोष वर्मा ) : झारखंड में युवा कलाकारों की कमी नहीं है। इसी तरह पश्चिमी सिंहभूम में भी कलाकारों का फेहरिस्त बढ़ती जा रही है। जिले के चाईबासा और नोवामुंडी निवासी क्रमशः रोहित कच्छप और संदीप खलखो होनहार कलाकार अपनी कला का उत्कृष्ट प्रदर्शन करते रहे हैं। अब वे झारखंड की उभरती कलाकार तथा ग्लोबल ट्राइबल क्वीन पूजा लकड़ा द्वारा निर्मित एवं निर्देशित झारखंड के लोककथा से प्रेरित सच्ची घटना पर आधारित नागपुरी एल्बम - "सातों रे सातों भैया" में दिखेंगे।
इसमें मशहूर संगीतकार मनोज शहरी ने अपनी आवाज दी है। वहीं लेखक राहुल राय है और म्यूजिक से सजाया है बुबई रॉय। एल्बम की खास बात यह है कि झारखंड की पहली ऐसी नागपुरी एल्बम है जिसमें झारखंड की लोककथा से प्रेरित सच्ची घटना को दर्शाया गया है। समीर उरांव, संदीप उरांव, प्रशांत मुंडा, रोहित कच्छप, संदीप खालखो, सेंजू सेन, भवानी सिंह और पूजा लकड़ा ने अपने अभिनय से इस गीत को जीवंत किया है। आदिवासी दिवस को समर्पित यह एल्बम 8 अगस्त को पूजा लकड़ा एंटरटेनमेंट यूट्यूब चैनल में रिलीज़ होगा जो अपनी लोककथा और संस्कृति को झारखंड के कलाप्रेमियों के लिए काफी यादगार होगा।

.jpeg)