सरायकेला खरसावां जिला में मिशन इंद्रधनुष एवं फैलेरिया उन्मूलन को लेकर उपायुक्त ने की बैठक, दिए आवश्यक दिशा निर्देश


सरायकेला ( दीपक कुमार दारोघा ) : उपयुक्त रविशंकर शुक्ला ने मिशन इंद्रधनुष एवं फैलेरिया उन्मूलन 2023 को लेकर गूगल मीट के माध्यम से वर्चुअल बैठक की एवं आवश्यक दिशा निर्देश दिए।

बैठक के दौरान उपायुक्त श्री शुक्ला ने इंद्रधनुष एवं फैलेरिया उन्मूलन के तहत संचालित कार्यों की समीक्षा की एवं प्रखंड स्तर पर कोआर्डिनेशन बैठक आयोजित कर माइक्रो प्लान तैयार करते हुए कार्यक्रम को सफल बनाने के निर्देश दिए। इंद्रधनुष कार्यक्रम का जिक्र करते हुए उन्होंने कहा कि 5 साल से कम उम्र के सभी बच्चों को टीका लगाना सुनिश्चित करें। 


फैलेरिया उन्मूलन का जिक्र करते हुए उन्होंने कहा कि संभावित क्षेत्र जहां दवा खाने से लोग हिचक रहे हैं या डर रहे हैं वैसे क्षेत्र में प्रखंड स्तरीय टीम की उपस्थिति में विशेष कैंप लगाएं। लोगों को प्रेरित करें। ग्रामीण क्षेत्र में अति संवेदनशील होकर दवा दस्ता टीम लोगों को दवा खिलाएं। खाली पेट में दवा ना खिलाएं। यह भी सुनिश्चित करें कि गर्भवती महिला एवं 5 साल से कम उम्र के बच्चों को यह दवा नहीं दिया जाए।


बैठक में सिविल सर्जन, डीपीएम, एमओआईसी, डब्ल्यूएचओ से डॉ अभिषेक कुमार,जिला शिक्षा पदाधिकारी, जिला समाज कल्याण पदाधिकारी, बीडीयो,सीडीपीओ, जिला जनसंपर्क सहित संबंधित विभागीय पदाधिकारी की उपस्थिति रही।

Post a Comment

Do live your Comments here! 👇

Previous Post Next Post