चाईबासा ( संतोष वर्मा ) : सदर प्रखंड अंतर्गत ग्राम तांबो में मुंडा चरण बोदरा की अध्यक्षता में 9 अगस्त को अंतराष्ट्रीय आदिवासी दिवस मनाने सम्बन्धी बैठक हुई। रमेश जेराई ने सभा को सम्बोधित करते हुए कहा कि अंतराष्ट्रीय आदिवासी दिवस में सभी आदिवासी समुदायों की ओर से विश्व भर में आयोजन होता है। कोल्हान में हमलोग असोसीएशन ग्राउंड में सभी समुदाय मिलकर यह आयोजन मना रहे हैं। और इसी आयोजन के लिए आप सबों को आमंत्रित करने आए हुए हैं। आदिवासी होने के नाते आपलोगों से हमें बहुत उम्मीद है। मुकेश बिरुवा ने इस वर्ष के थीम की जानकारी देते हुए बताया कि आदिवासी युवा एवं युवतीयों से सम्बंधित इस वर्ष को यदि हमें सफल बनाना है, तो पारम्परिक जड़ी बूटियों से सम्बंधित जानकारी को समृद्द बनाना होगा, जिसकी अगुवाई आदिवासी युवक एवं युवतियाँ करे।
पहले समय में हम आदिवासीयों के पास बहुत ही गूढ़ जानकरियाँ थी, लेकिन कालांतर में हमारी पीढ़ियों के गैर ज़िम्मेदार होने से वह जानकारी लुप्त सी होती गई। उसी तरह आदिवासी युवा और युवतीयों से उम्मीद की जा रही है की जिस तरह गाँव में मुंडा या मानकी की अध्यक्षता में कैसे सामाजिक फैसले होते हैं, बड़े बुजुर्गों से कैसे बात करते हैं, इत्यादि की समझ के लिए युवाओं को आगे आने की जरुरत है। चूँकि आने वाला समय तो यही युवा समाज चलायंगे।
आदिवासी युवाओं से अपील है की मोबाइल की लत ना लगाएँ, वरण वास्तविक जीवन का आनंद लें, जो प्राकृतिक ताने बाने से समृद्द है। प्रत्येक गाँव के लोग समूह में आयोजन स्थल को पहुँचें और कोशिश हो की युवा/युवतियाँ इन प्रदर्शनों की अगुवाई करें। सभा को मुखिया गितांजलि बोदरा ने भी सम्बोधित किया। ग्राम सभा का संचालन सुशीला बोदरा ने किया। अंत में मुड़ा चरण बोदरा ने एलान किया की 9 अगस्त को तांबो गाँव में खेती बारी का काम बंद रहेगा। सभी लोग उस दिन असोसीएशन ग्राउंड में आयोजित हो रहे अंतराष्ट्रीय आदिवासी दिवस में शरीक हो सकेंगे।
बैठक में मुख्य रूप से सिंगा बोदरा, रानी बोदरा, रानी गोप, मोलिका बोदरा, सुरेंद्र बोदरा, तिलो गोप, सरिता गोप, सोनामुनि बोदरा, सिनी बोदरा, अर्जुन गोप, डाउरा बोदरा, चिड़कु बोदरा, सिनी पुरती, शांति बानरा, राज बानरा, शीतल बोदरा, सुखमती गोप, होनबुड़ी गोप, लेबो बोदरा, मुन्नी बोदरा आदि काफ़ी संख्या में गाँव के लोग उपस्थित हुए।
