सरायकेला ( दीपक कुमार दारोघा ) : जिला मारवाड़ी सम्मेलन के अध्यक्ष प्रदीप चौधरी की अध्यक्षता में उनके आवासीय कार्यालय में बैठक हुई जिसमें संगठन का विस्तार हुआ।
इससे पहले बैठक में मारवाड़ी सम्मेलन की झारखंड प्रांतीय अध्यक्ष बसंत मित्तल, संयुक्त महामंत्री दीपक पारिख, कार्यसमिति सदस्य बलराम अग्रवाल का टीम ने स्वागत किया। मौके में सम्मेलन के जिला अध्यक्ष प्रदीप चौधरी ने संगठन विस्तार संबंधित विभिन्न बिंदुओं पर प्रकाश डाला।
बैठक में प्रांतीय अध्यक्ष बसंत मित्तल ने कहा कि संगठनात्मक दृष्टिकोण से झारखंड में समाज को मजबूत करने हेतु बैठक आयोजित की गई। जिसमें सर्वसम्मति से विष्णु अग्रवाल को सरायकेला शाखा अध्यक्ष बनाया गया।
बैठक में मारवाड़ी सम्मेलन के जिला महामंत्री प्रेमचंद्र अग्रवाल, जिला उपाध्यक्ष अरुण सेकसरिया, मनोज चौधरी, आशीष अग्रवाल, रतन चौधरी, संजय चौधरी सहित समाज के गणमान्य सदस्य उपस्थित थे।

