सरायकेला ( दीपक कुमार दारोघा ) : श्रावण महीना में सोमवार को सरायकेला खरकाई नदी तट पर स्थित शिव मंदिर में भक्त श्रद्धालुओं की भीड़ उमड़ी।
सुबह से ही भक्तों श्रद्धालुओं की रुख मंदिर की ओर रही। लोगों ने यहां उपासना पूर्वक पूजा अर्चना की और जलार्पण किया।
इसके अलावा माजणा घाट शिव मंदिर, भैरव पीठ स्थली, बाजार स्थित शिव मंदिर में भक्त-श्रद्धालु पहुंचे एवं जलार्पण की। लोगों ने पूजा अर्चना की।देवालयों में भक्ति उल्लास का माहौल रहा।
