चाईबासा ( संतोष वर्मा ) : झारखंड विधानसभा की अनुसूचित जाति जनजाति अल्पसंख्यक पिछड़ा वर्ग कल्याण समिति का पश्चिमी सिंहभूम जिला अंतर्गत स्थल अध्ययन यात्रा के क्रम में समिति सभापति लोबिन हेम्ब्रम-स.वि.स की अध्यक्षता व समिति सदस्य नमन विक्सल कोनगाड़ी की मौजूदगी में चाईबासा परिसदन स्थित सभागार में बैठक का आयोजन किया गया। बैठक के दौरान समिति के द्वारा जिला अंतर्गत राजस्व संग्रहण, भू अर्जन, राशन वितरण, कल्याण छात्रवृति सहित अन्य संबंधित मामलों का क्रमवार समीक्षा किया गया। इस दौरान परिसदन चाईबासा में समिति सभापति के द्वारा प्रथम स्किल सेंटर में प्रशिक्षित 5 प्रशिक्षुओं को सांकेतिक रूप से ऑफर लेटर प्रदान किया गया। समीक्षा उपरांत समिति सभापति व समिति सदस्य के द्वारा चाईबासा स्थित अनुसूचित जनजाति बालिका विद्यालय तथा आदिवासी कन्या छात्रावास नंबर वन का अवलोकन किया गया। इस दौरान सभापति के द्वारा विद्यालय तथा छात्रावास में उपलब्ध संसाधन आदि के संबंध में छात्राओं से जानकारी प्राप्त कर मन लगाकर पढ़ाई करने हेतु प्रेरित किया गया। उनके द्वारा बताया गया कि राज्य सरकार के द्वारा शिक्षा को बढ़ावा देने के लिए राज्य भर में उत्कृष्ट विद्यालय का संचालन किया जा रहा है तथा बेहतर पढ़ाई करने वाले छात्रों को सरकार के द्वारा विदेश में पढ़ाई करने की भी व्यवस्था सुनिश्चित है।
झारखंड विधानसभा की अनुसूचित जाति जनजाति अल्पसंख्यक पिछड़ा वर्ग कल्याण समिति कि हुई बैठक
Published ByJohar Media
-
0
