विश्व आदिवासी दिवस को ऐतिहासिक दिवस के रूप में मनाने को लेकर सांसद व विधायक नें काया बैठक


 चाईबासा ( संतोष वर्मा ) :  आगामी नौ अगस्त को पूर्व की भांति विश्व आदिवासी दिवस को बेहतर स्वरुप प्रदान करने के लिए कांग्रेस कार्यालय जगन्नाथपुर में रविवार को प्रखंड अध्यक्ष ललित दोराईबुरु की अध्यक्षता में कांग्रेसियों ने बैठक किया। जिसमे मुख्य रुप से प्रदेश कांग्रेस कार्यकारी अध्यक्ष सह सांसद गीता कोड़ा एवं विधायक सोनाराम सिंकु उपस्थित हुऐ। बैठक में नौ अगस्त विश्व आदिवासी दिवस के कार्यक्रम आयोजन पर कांग्रेस पार्टी के वरिष्ठ सदस्य एवं आदिवासी बुद्धिजीवी वर्ग के सदस्यों ने विचार रखे।


बैठक को संबोधित करते हुए प्रदेश कांग्रेस कार्यकारी अध्यक्ष सह सांसद गीता कोड़ा ने कहा कि इस वर्ष जगन्नाथपुर प्रखंड मे कांग्रेस पार्टी द्वारा मनाया जाने वाला विश्व आदिवासी दिवस के तीन साल पुरे हो जायेंगे। जिसको और बेहतर तरीके से मनाने के लिये समाज के बुद्धिजिवी लोगो से सलाह मशवराह किया गया। जिसमे कई अच्छे अच्छे सुझाव आये है।

प्रदेश कांग्रेस कार्यकारी अध्यक्ष सह सांसद गीता कोड़ा

विधायक सोनाराम सिंकु ने कहा कि विश्व आदिवासी दिवस को लेकर जगन्नाथपुर प्रखंड कमेटी पूरी तैयारी करें। प्रखंड के सभी पंचायत से कांग्रेस कार्यकर्ता 9 अगस्त को रस्सैल उच्च विद्यालय पहुंचेंगे। यहां जगन्नाथपुर विधानसभा के आदिवासी एक साथ जमा होकर इस महत्वपूर्ण दिवस को मिलकर मनाएंगे।

विधायक सोनाराम सिंकु

मौके पर कांग्रेस प्रखंड अध्यक्ष नोवामुंडी मनजीत प्रधान, प्रखंड प्रमुख बुधराम पुरती, भनगांव मुखिया जितेंद्र पूर्ति, सियालजोड़ा मुखिया जयंती उरांव, मंजू पूर्ति पंचायत समिति सदस्य कदाजामदा, पेटेता मुखिया जेना पुरती, जेटिया मुखिया संजीत तिरीया, कलाईया पंचायत समिति सदस्य उमेश तिरीया, पंचायत समिति सदस्य बालेश्वर सोय, विपिन लागुरी, विक्रम तिरीया, सागर लागुरी, क्रांति तिरीया, जयराम बोंबोगा, शैलेंद्र लागुरी, बीरबल हेस्सा, दूम्बी तिरीया, मकरध्वज सरदार, मथुरा लागुरी, रंजीत गागराई, सूरज चाम्पिया, विनीत गोप, गुरुचरण गोप, बसंत गोप, सूरजमुखी, धीरज गागराई , आफताब आलम, मोहम्मद इकबाल, मोहम्मद मुजाहिद, अरसद इकबाल, सागर लागुरी, राजू गोप, रूपसिंह लागुरी, किंगशन सिंकु सहित सैकड़ों कार्यकर्ता उपस्थित थे।

Post a Comment

Do live your Comments here! 👇

Previous Post Next Post