सरायकेला सदर अस्पताल मासिक दिव्यांग शिविर का आयोजन


सरायकेला : सदर अस्पताल में उपाधीक्षक डॉ नकुल प्रसाद चौधरी की अध्यक्षता में मासिक दिव्यांग शिविर का आयोजन किया गया जिसमें कुल 70 दिव्यांग जनों की शारीरिक एवं नेत्रदोष विकलांगता की जांच कर प्रमाण पत्र दिया गया। जानकारी हो कि सदर अस्पताल में हर महीने दिव्यांग जांच शिविर आयोजित कर दिव्यांगजनों की दिव्यांगता जांच कर उन्हें प्रमाण पत्र दिया जाता है। इसी प्रमाण पत्र के आधार पर दिव्यांग जनों को सरकार द्वारा संचालित विभिन्न कल्याणकारी योजनाओं से जोड़कर उन्हें मुख्यधारा से जोड़ा जाता है। ताकि वे आम लोगों की तरह जीवन यापन कर सकें। 

70 दिव्यांगजनों को विकलांगता प्रमाण पत्र दिया गया

इसी कड़ी में जुलाई महीने का दिव्यांग शिविर आयोजित किया गया जिसमें जिले के विभिन्न प्रखंडों से आए कुल 70 दिव्यांगजनों की शारीरिक विकलांगता की जांच कर उन्हें प्रमाण पत्र दिया गया। सदर अस्पताल के उपाधीक्षक डॉ नकुल प्रसाद चौधरी ने जानकारी देते हुए बताया कि जुलाई महीने के दिव्यांग शिविर में अस्थि रोग संबंधित 53 दिव्यांग एवं दृष्टि दोष के 17 दिव्यांग समेत कुल 70  दिव्यांग जनों की जांच की गई। दिव्यांगों की जांच अस्थि रोग विशेषज्ञ डॉ आलोक रंजन महतो एवं नेत्र विशेषज्ञ डॉ सलीन सोसन टेपनो ने सहयोगी टीम के साथ विकलांगता की जांच की।

Post a Comment

Do live your Comments here! 👇

Previous Post Next Post