चाईबासा ( संतोष वर्मा ) : प्रखंड खुटंपानी के बड़ा चिरू गांव में "शिक्षा जागरुक अभियान" के तहत तुलसी दास के अध्यक्षता में छात्र छात्राओं को पेन, पेनसिल और काँपी झारखंड प्रदेश पान ताँती स्वासी कल्याण समिति की ओर से बच्चों में पढ़ाई के प्रति जागरूक लाने के उद्देश्य से वितरण किया गया।
इस अवसर पर छात्र-छात्राओं एवं उनके अभिभावकों को संबोधित करते हुए केंद्रीय महासचिव विजय कुमार दास ने कहा कि अगर समाज को आगे बढ़ाना है तो हमें शिक्षित होना होगा साथ ही साथ बच्चों में पढ़ाई के प्रति जागरूकता लानी होगी, तभी हम एक सभ्य समाज की नीव रख सकते हैं।
इस अवसर पर बच्चों में खासा उत्साह देखा गया। साथ ही साथ खुटंपानी प्रखंड कमिटी बनाने के लिये पाँच सदस्यों का एक संयोजक मंडली का गठन किया गया, जिसमें डाःअशोक दास, तुलसी दास, मेघनाथ दास, सुभाष दास और उपेन्द कुमार पान को रखा गया।
इस अवसर पर झारखंड पान तांती स्वासी कल्याण समिति पश्चिम सिंहभूम के जिला अध्यक्ष राहुल दास, सचिव सुनील मल्लिक, उपाध्यक्ष दुर्योधन पान, शंकर दास, अरुण दास, बिश्वानाथ दास और खुटंपानी प्रखंड के स्वाजाति बन्धुगण उपस्थित थे।
