चाईबासा ( संतोष वर्मा ) : सदर प्रखंड के उत्क्रमित मध्य विद्यालय में बच्चों और अभिभावकों ने हो समाज महासभा के संस्कृति सचिव जगन्नाथ हेस्सा के निर्देश पर हो भाषा को संविधान की आठवीं अनुसूची में शामिल करने की मांग को लेकर पोस्ट कार्ड लेखन के माध्यम से राष्ट्रपति गृहमंत्री और प्रधानमंत्री के नाम चिट्ठी लिखा।
जगन्नाथ हेस्सा ने कहा कि जनजातीय 'हो' भाषा को संविधान की आठवीं अनुसूची में शामिल करने हेतु झारखंड और उड़ीसा ने केंद्र सरकार को चिट्ठी भेजा है। इस पर जल्द अमल करने के लिए केन्द्र सरकार को जनता द्वारा चिट्ठी भेजा जा रहा है।
उन्होंने कहा कि हो भाषा को आठवीं अनुसूची में शामिल करने से समाज में सकारात्मक बदलाव आ जाएगा। लिहाजा,हो जनजाति को पूर्णतः राष्ट्र के मुख्य धारा से जोड़ने हेतु संविधान में उचित स्थान मिलना आवश्यक है।पोस्ट कार्ड लेखन में साधुचरण बारी,मानकी बारी,बोती कालुंडिया,मीनी कालुंडिया,जोंगा गोप, सरस्वती कालुंडिया आदि अभिभावक शामिल थे।
