चाईबासा ( संतोष वर्मा ) : सृजन महिला मंच के द्वारा जिला स्तरीय महिला अधिकार, महिला घरेलु कामगार के अधिकार संरक्षण संबधी कार्यशाला का आयोजन जिला परिषद् हाल, चाईबासा में किया गया | इस कार्यशाला में मुख्य अतिथि के रूप में माननीय संसद श्रीमती गीता कोड़ाह जी ने भाग लिया | विशिष्ट अतिथि के रूप में श्रीमती पुनीता तिवारी, जिला बाल संरक्षण पदाधिकारी, सुश्री नालिनी गोप, केंद्र समन्वयक, सखी वैन स्टॉप सेंटर, श्री एहसान अहमद, प्रतिनिधि श्रम विभाग, सुश्री प्रिया फिया फाउंडेशन, श्री शुभम, कौशल विकास केंद्र ने भाग लिया | इस कार्यशाला में मुखिया, मुंडा ,वार्ड सदस्य व समुदाय के महिला व पुरुष कुल 150 से अधिक प्रतिभागियों ने भाग लिया।
कार्यक्रम का शुभारम्भ अतिथियों के द्वारा दीप प्रज्वलित कर किया गया इसके बाद बाल मंच के बच्चों के द्वारा स्वागत गीत परस्तुत किया संस्था व परियोजना के बारे में परिचय देते हुए संस्था सचिव श्रीमती नरगिस खातून ने बताया की संस्था 1996 से पश्चिमी सिंहभूम जिला में महिला व बच्चों के अधिकार के लिए कार्य कर रही है इस परियोजना के अंतर्गत संस्था महिलाओं का गरिमा मंच का गठन की है जिसमे कम से कम 25 महिला सदस्य है इन्हें आय सृजन में मदद के साथ साथ इनके गरिमापूर्ण जीवन के लिए इनकी कुशलता को भी बढाया जा रहा है ताकि महिलाओं को आगे के जीवन में परेशानियों का सामना करना ना पड़े।
श्री शुभम, प्रतिनिधि, कौशल विकास ने बताया की कौशल विकास केंद्र के द्वारा जिला में बच्चों की कुशलता को बढाने और उन्हें आय सृजन से जोड़ने के उद्देश्य से सरकार के द्वारा अलग अलग ट्रेड में 3 माह से ले कर १साल तक प्रशिक्षण करवाया जा रहा है जहाँ प्रशिक्षण के अलावा रहना खाना भी मुफ्त उपलब्ध करवाया जाता है
श्रीमती नालिनी गोप ने बताया की सखी वैन स्टॉप सेंटर में वैसी महिलाओं को मदद पहुँचाने का काम करती है जो किसी भी प्रकार के किसी भी शोषण से शोषित हो रही है वैसी महिलाएं 181 पर बस कॉल करके घटना की सुचना दे देने से उन्हें मदद पहुँच जायगी मदद के रूप में काउन्सलिंग सेवा के अतिरिक्त उन्हें क़ानूनी सेवाएँ भी प्रदान की जाती है
श्री एहसान अहमद, प्रतिनिधि, श्रम विभाग ने बताया की श्रम विभाग में बहुत सारे सरकारी योजनाये चल रही है जो पलायन करने वालें मजदूरों के लिए चली जा रही है इसमें अगर मजदुर अपना पंजीकरण करवाता है तो उन्हें उनके काम के अनुसार कपडा और औजार खरीदने के लिए भी सामान का पैसा मुहैया करवाया जाता है बिमा, सेहत ख़राब होने पर या शरीर का अंग नुकसान होने पर भी पैसा मिलता है
श्रीमती पुनीता तिवारी, जिला बाल संरक्षण पदाधिकारी ने कहा की सृजन महिला विकास मंच बच्चों के क्षेत्र में भी बहुत काम कर रही है इसका सबसे बड़ा प्रमाण यह की सबसे ज्यादा जरूरतमंद बच्चों की सुचना और आवेदन इनके प्रखंड से ही प्राप्त होता है हमारे यहाँ से स्पोंसोर्शिप और फोस्टर केयर योजना का लाभ जरूरतमंद परिवार के बच्चों को उनके पालन पोषण के लिए 4000 रूपए प्रति माह दिया जाता है।
मुख्य अतिथि श्रीमती गीता कोड़ाह ने बताया की संस्था बहुत मेहनत से जमीनी स्तर पर काम कर रही है यह इनके काम से विडियो में दिख रहा है संस्था से अपेक्षा है की वो ऐसे ही काम करते रहे है और जहाँ हमारी या सरकारी सेवाओं की आवश्यकता है मै तत्पर रूप से उनके सहयोग के लिए खड़ी हूँ ग्रामीणों के विकास के लिए उन तक सुचना और जानकारियों का पहुँच को स्थापित करना अति अनिवार्य है जिससे सृजन महिला विकास मंच के द्वारा बहुत अच्छे से किया जा रहा है।



