सर्च अभियान के दौरान पुलिस नें किया तीन आईईडी बम व 18 स्यीक हॉल बरामद
चाईबासा ( संतोष वर्मा ) : पश्चिमी सिंहभूम जिले के टोंटो व गोईलकेरा थाना क्षेत्र के आस पास जंगलों में नक्सलियों द्वारा पुलिस को उड़ाने के लिए लगा रखा था तीन आईईडी बम व 18 स्पीक हॉल लेकिन चाईबासा पुलिस व सीआरपीएफ के जवानों द्वारा संयुक्त रूप से चलाए जा रहे सर्च अभियान के दौरान शुक्रवार को तीन आईईडी बम और 18 स्पीक हॉल बरामद कर नक्सलियों के मनसूबों पर पानी फेर दिया।वहीं बरामद बम को बम स्काउड दल के द्वारा बम को विनिष्ट कर दिया गया।इस सबंध में पुलिस कप्तान नें प्रेस रिलिज जारी करते हुए बताया की प्रतिबंधित भा०क०पा० (माओ० ) नक्सली संगठन के शीर्ष नेता मिसिर बेसरा, अनमोल, मोछु, चमन, काडे, अजय महतो, सागेन अगरिया, अश्विन अपने दस्ता सदस्यों के साथ कोल्हान क्षेत्र में विध्वंसक गतिविधि के लिए भ्रमणशील है। उक्त आसूचना के आलोक में दिनांक 11जनवरी से चाईबासा पुलिस, कोबरा 209 BN, 203 BN, 205 BN, झारखण्ड जगुआर एवं सी०आर०पी०एफ० 60 BN, 197 BN. 157 BN, 174 BN. 193 BN, 07 BN, 26 BN की टीमों का एक संयुक्त अभियान दल गठित कर लगातार अभियान संचालित किया जा रहा है।
इसी क्रम में दिनांक 27 मई से एक अभियान टोन्टो थानान्तर्गत ग्राम तुम्बाहाका एवं अंजदबेड़ा के सीमावर्ती क्षेत्र तथा गोईलकेरा थानान्तर्गत ग्राम कुईड़ा एवं मारादिरी के सीमावर्ती क्षेत्र में प्रारंभ किया गया है। अभियान के दौरान आज शुक्रवार को गोईलकेरा थानान्तर्गत ग्राम हाथीबुरू से लोवाबेड़ा के आस-पास जंगली / पहाडी क्षेत्र में सुरक्षा बलों को लक्षित करने के उद्देश्य से नक्सलियों द्वारा पूर्व में लगाये गये 02 (दो) आईईडी एवं रास्ते में गढ़डा करके लोहे का रड और तीर (06 Spike Hole ) बरामद कर सुरक्षा के दृष्टिकोण से उसी स्थान पर विनिष्ट किया गया। साथ ही टोन्टो थानान्तर्गत ग्राम तुम्बाहाका से सरजोमबुरू बीच में भी 01 (एक) आईईडी एवं रास्ते में गढडा करके लोहे का रड और तीर (12 Spike Hole) लगाया गया था, जिसे सुरक्षा बलों के द्वारा बरामद किया गया है। एवं बरामद कर सुरक्षा के दृष्टिकोण से उसी स्थान पर बम निरोधक दस्ता के सहायता से विनिष्ट किया गया है संचालित नक्सल विरोधी अभियान जारी हैं।
ये हुआ बरामद
1. 10 KG का 01 LE.D विस्फोटक | 208 KG का 01 LED विस्फोटक ।
305 से 06 KG का 01 LED विस्फोटक । 4. 18 पीस Spike Hole
ये थे अभियान दल में शामिल
1. चाईबासा पुलिस 2. झारखण्ड जगुआर
3. कोबरा 209 BN, 203 BN.
4. सी0आर0पी0एफ0 197 BN. 193 BN, 174 BN 157 BN, 134 BN, 60 BN, 26 BN 07 BN. 5. बम निरोधक दस्ता सी0आर0पी0एफ0 60BN, 197 BN.
