भारतीय जनता पार्टी पश्चिमी सिंहभूम के द्वारा कराईकेला मंडल के हुडगदा गांव में ग्रामीणों के बीच हूल दिवस मनाया।


 चाईबासा ( संतोष वर्मा ) :  पूर्व विधायक शशि भूषण शर्मा जी ने उपस्थित ग्रामीणों को बताया गया की आज के ही दिन यानि की 30 जून 1855 को सिद्धू मुर्मू और कानू मुर्मू के नेतृत्व में हजारों संथाल आदिवासी भगनाडीही मैदान में एकत्रित हुए थे और अंग्रेज सरकार का भयानक अत्याचार के खिलाफ और स्थानीय साहूकारों के शोषण के विरुद्ध बृहद रूप से जन विद्रोह शुरू किया तथा हजारों की संख्या में ग्रामीण आदिवासी कोलकाता की ओर सामूहिक पैदल मार्च किया था, सिद्धू - कानू के द्वारा किए गए इस विद्रोह से अंग्रेज सरकार की नींव हिला दी थी जिसके कारण अंग्रेजों की नींद उड़ गई थी फिर अंग्रेजों की सेना के सिपाहियों की गोलाबारी में सिद्धू की जान चली गई और 23 फरवरी 1856 को कानू को भोगनाडीह के पास पंचकठिया बरगद के पेड़ पर फांसी दे दी गई,संथाल विद्रोह एक ऐतिहासिक विद्रोह था और इसी को सम्मान देने के लिए हम सभी झारखंड वासी हर साल 30 जून को हुल दिवस के रूप में मनाते हैं।


हूल दिवस मनाने के पश्चात भारतीय जनता पार्टी के द्वारा के केंद्र में माननीय प्रधानमंत्री श्री नरेंद्र मोदी जी के कार्यकाल के सेवा, सुशासन और गरीब कल्याण के 9 वर्ष पूर्ण होने पर महा जनसंपर्क अभियान के तहत संपर्क से समर्थन कार्यक्रम भी चलाया गया जिसमें सरायकेला खरसावां के संगठन प्रभारी श्री जी बी तुबिद जी के द्वारा ग्रामीणों को मोदी जी के द्वारा किए गए जनकल्याणकारी कार्यों को बताया गया कि किस तरह से मोदी जी जब से केंद्र में सत्ता संभाली है तब से गरीबों के कल्याण के लिए एक से एक योजनाएं ला रही है जिसका लाभ सीधे आप सभी को प्राप्त हो रहा है जिनका पक्का मकान नहीं था उनका पक्का मकान बनवाया प्रधानमंत्री गरीब कल्याण योजना के द्वारा गरीब लोगों के लिए अनाज उपलब्ध करवाया, बीमार हो जाने पर मुफ्त इलाज आयुष्मान योजना के तहत करवाया, कोरोना के समय गरीब प्रभावित ना हो पाए इसके लिए गए प्रधानमंत्री गरीब कल्याण पैकेज के तहत मुक्त राशन खाद्य सुरक्षा एवं रोजगार उपलब्ध कराया ,हर घर जल जल जीवन मिशन के तहत घरों में पानी पहुंचाने का कार्य करवाया, प्रधानमंत्री किसान सम्मान निधि योजना प्रधानमंत्री फसल बीमा योजना, किसान क्रेडिट, प्रधानमंत्री कृषि सिंचाई योजना, उज्ज्वला योजना के तहत महिलाओं को भोजन बनाने में सुविधा हो उसके लिए गैस उपलब्ध करवाया महिलाओ को सशक्त करने के लिए मिशन शक्ति ,उज्जवला योजना, सामाजिक सशक्तिकरण ,सुकन्या समृद्धि ,कुपोषण से संघर्ष ,वित्तीय सशक्तिकरण ,स्टैंड अप इंडिया महिला ,प्रधानमंत्री मुद्रा योजना, स्त्री शक्ति ,स्वच्छ भारत के तहत घर-घर शौचालय बनवाया, इतना ही नहीं युवाओं के लिए शिक्षा , रोजगार और खेल के लिए अग्नीपथ योजना ,रोजगार मेला, कौशल विकास ,राष्ट्रीय युवा नीति ,राष्ट्रीय शिक्षा नीति, उच्च शिक्षा में पहुंच का विस्तार ,प्राथमिक शिक्षा का पुनबदलाव, खिलाड़ियों के लिए अनुकूल परिस्थितिकी ,राष्ट्रीय खेल विश्वविद्यालय, एकलव्य स्कूल, अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस और ना जाने कितनी योजनाएं चल रही है आज मोदी सरकार में देश का नाम विदेशों में देश का मान बढ़ा है देश मजबूत हुआ है देश विकास के रास्ते पर हैं इसीलिए आप सभी आगामी 2024 के लोकसभा में मोदी सरकार को फिर से चुने।

आज के कार्यक्रम में उपस्थित थे भारतीय जनता पार्टी पश्चिमी सिंहभूम के जिला अध्यक्ष श्री सतीश पुरी जी, पूर्व विधायक श्री शशि भूषण सामड जी ,सरायकेला खरसावां के संगठन प्रभारी श्री जे.बी. तुबिद जी ,पूर्व प्रत्याशी श्री मनोज लेयांगी जी ,जिला के व्यापार प्रकोष्ठ के संयोजक श्री नवीन गुप्ता जी , मंडल अध्यक्ष कुश् पुर्ति जी, केदार बानरा जी ,तीरथ जामुदा जी, अनंत सनम जी, पंकज सिंह जी एवं अन्य भाजपा कार्यकर्ता के साथ भारी संख्या में स्थानीय ग्रामीण।

Post a Comment

Do live your Comments here! 👇

Previous Post Next Post