सरायकेला ( दीपक कुमार दारोघा ) : हूल दिवस में जिला मुख्यालय सरायकेला स्थित सिद्धू-कान्हु पार्क में ग्रामीण एकता मंच द्वारा आयोजित कार्यक्रम में राज्य के आदिवासी कल्याण एवं परिवहन मंत्री चंपाई सोरेन ने कहा कि झारखंड का माटी वीरों का माटी है।
ब्रिटिश शासन में पूर्वजों ने तीर के नोक से गुलाम की जंजीर तोड़ने का काम किया। तब एस.पी.टी बना। मंत्री श्री सोरेन यहां लोगों को संबोधित कर रहे थे। उन्होंने कहा कि बिरसा मुंडा के नेतृत्व में विद्रोह हुआ और सी.एन.टी बना। कोल विद्रोह हुआ विलक्लीनसन रूल बना। लोगों को इतिहास के पन्नों को देखना चाहिए। उन्होंने कहा झारखंड खनिज संपदा से भरा धनी राज्य है। परखने के लिए लोगों को शिक्षित होना है।
इससे पहले मंत्री चंपई सोरेन पार्क स्थित सिद्धु-कान्हु के प्रतिमा पर माल्यार्पण किया। श्रद्धा सुमन अर्पित की। मौके में जिला परिषद अध्यक्ष सोनाराम बोदरा, के अलावे उपायुक्त अरवा राजकमल, एसपी आनंद प्रकाश ने भी सिद्धु-कन्हु के प्रतिमा पर श्रद्धा सुमन अर्पित की।
इससे पहले खरकाई नदी के माजणाघाट के निकट से सिद्धु-कन्हु पार्क तक ग्रामीण एकता मंच का जुलूस निकला। मंच के अध्यक्ष जवाहरलाल माहली, नीरेन सोरेन, दाकिन हेंब्रम, सहित ग्रामीण महिला, पुरुष जुलूस में शामिल थे।
ग्रामीण पार्क पहुंचते ही पूजा अर्चना की और सिद्धु-कन्हु के प्रतिमा पर श्रद्धा सुमन अर्पित किया।
और यहां सभा में शामिल हुए। बताते चलें कि हूल दिवस में सभी वर्ग के लोगों ने सिद्धु-कन्हु के प्रतिमा पर श्रद्धांजलि अर्पित की। झारखंड आंदोलनकारी सम्मान प्राप्त धनपति सरदार, राजकिशोर लोहरा भी श्रद्धा सुमन अर्पित करने वालों में शामिल थे।



