चाईबासा ( संतोष वर्मा ) : जिले के कराई केला थाना क्षेत्र में सोमवार को धारदार हथियार से पति पत्नी की हत्या कर देने के मामले का पुलिस ने 24 घंटे के अंदर खुलासा करते हुए मामले में शामिल दो व्यक्तियों को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने हत्या में इस्तेमाल किए गए टांगी और दाउली को भी बरामद कर लिया है। पोड़ाहाट डीएसपी कपिल चौधरी ने चक्रधरपुर थाना में संवाददाता सम्मेलन कर दिया गया।
जमीन विवाद में हुई हत्या
डीएसपी ने कहा है कि जमीन विवाद के कारण कराईकेला थाना क्षेत्र के जोमरो गाँव के गुटुसाईं टोला में हुए बुजुर्ग हत्या करने वाला 20 वर्षीय देवा दिग्गी उर्फ़ दासो दिग्गी है जो की बुजुर्ग दंपत्ति का पड़ोसी है। इस मामले में देवा दिग्गी ने अपने दोस्त विशाल सरदार उर्फ़ मोरन सिंह सरदार के साथ मिलकर धारदार हथियार से काटकर बुजुर्ग दंपत्ति को एक कुल्हाड़ी और लोहे के दो दाऊली से हमला कर हत्या कर दिया था। पुलिस ने वैधानिक तरीकों से मामले के साक्ष्य जुटाए वहीं शक होने पर देवा दिग्गी को गिरफ्तार किया। पुलिस ने जब देवा दिग्गी से पूछताछ की तो उसने हत्या का सारा राज़ खोल दिया और अपनी संलिप्तता स्वीकार की। उसने बताया की उसने जमीन विवाद के कारण दोनों बुजुर्ग दंपत्ति की हत्या अपने साथी विशाल सरदार के साथ मिलकर की थी. पुलिस ने हत्या में इस्तेमाल किये गए एक कुल्हाड़ी और लोहे के दो दाऊली भी बरामद कर ली है।
हत्या में इस्तेमाल किये गए एक कुल्हाड़ी और लोहे के दो दाऊली भी बरामद कर ली है।
बता दें कि रविवार रात को कराईकेला थाना के गुसाईं गाँव निवासी 60 साल के साकारी दिग्गी और पत्नी 52 साल की बादगी दिग्गी की उस वक्त धारदार हथियार से काटकर हत्या कर दी गयी थी जब दोनों अपने घर के बाहर रात में सो रहे थे। सोमवार सुबह घर के बाहर दोनों की खून से सनी चारपाई में लाश देख इसकी सुचना पुलिस को दी गयी थी। जिसके बाद पुलिस ने अनुसन्धान कर महज 24 घंटे में हत्यारे को सलाखों के पीछे डाल दिया है। इस हत्याकांड की गुत्थी सुलझाने व हत्यारों को पकड़ने में कराईकेला थाना प्रभारी दीपक क्रियेसन, पुलिस अवर निरीक्षक पिंटू कुमार, सुशिल कुमार, राकेश कुमार और कराईकेला थाना के सशस्त्र बल का अहम् योगदान रहा।

