सरायकेला ( दीपक कुमार दारोघा ) : भाजपा द्वारा सरायकेला मारवाड़ी धर्मशाला में आयोजित प्रबुद्ध सम्मेलन में पहुंचे भाजपा प्रदेश अध्यक्ष दीपक प्रकाश का हुआ भव्य स्वागत।
कार्यक्रम में प्रबुद्ध नागरिक सम्मेलन को संबोधित करते हुए भाजपा प्रदेश अध्यक्ष दीपक प्रकाश ने कहा कि प्रबुद्ध लोग समाज को दिशा देने का काम करते हैं। कार्यक्रम में गणमान्य लोगों के बीच जिला भाजपा द्वारा एक डॉक्यूमेंट्री फाइल को दिखाया गया। प्रबुद्ध लोगों ने कांग्रेस के समय का आपातकाल को देखा।
और डॉक्यूमेंट्री के माध्यम से आपातकाल के काले दिनों को याद किया। कार्यक्रम में प्रबुद्ध लोगों ने प्रधानमंत्री मोदी की तारीफ की। और कहा कि भाजपा का डीएनए में देशभक्ति है। कार्यक्रम में जेबी तुबिद, विनोद श्रीवास्तव, रामनाथ महतो, मीनाक्षी पटनायक, प्रदीप चौधरी, के.पी दुबे, डॉ पी.के पति आदि थे।
इससे पहले सरायकेला पहुंचते ही कालूराम चौक में भाजपा पदाधिकारी, कार्यकर्ताओं ने प्रदेश अध्यक्ष दीपक प्रकाश का स्वागत किया।
स्वागत करने वालों में भाजपा जिला अध्यक्ष विजय महतो, उदय सिंहदेव, सुदीप पटनायक, भाजपा नेता गणेश महाली, रमेश हांसदा, मनोज चौधरी, बद्रीनारायण दारोघा आदि शामिल थे।



