मेला प्रदर्शनी व नुक्कड़ नाटक के माध्यम से सरकार की जन कल्याण योजनाओं से ग्रामीणों को कराया गया अवगत


चाईबासा ( संतोष वर्मा ) :   पश्चिमी सिंहभूम/टोंटो: पश्चिमी सिंहभूम जिला जनसंपर्क पदाधिकारी सुश्री ईशा खंडेलवाल के निर्देशन पर प्रखंडों में मेला प्रदर्शनी, नुक्कड़ नाटक चलंत एलईडी वाहन के माध्यम से योजना आधार वीडियो एवं पंपलेट, पोस्टर, बैनर आदि के माध्यम से राज्य सरकार द्वारा संचालित जनकल्याणकारी योजनाओं का प्रचार-प्रसार सुनिश्चित किया जा रहा है। 

इसी क्रम में आज झींकपानी, टोंटो एवं चक्रधरपुर प्रखंड में आयोजित जागरूकता कार्यक्रम के दौरान ग्रामीणों को मुख्यमंत्री पशुधन विकास योजना तहत राज्य सरकार की ओर से गो पालन, बकरी पालन, मुर्गी पालन, बत्तख पालन आदि हेतु 50% से 90% तक सब्सिडी का लाभ के बारे में विस्तृत रूप से बताया गया। 

जागरूकता कार्यक्रम के दौरान सावित्रीबाई फुले किशोरी समृद्धि योजना, मुख्यमंत्री रोजगार सृजन योजना, सर्वजन पेंशन योजना सहित अन्य लाभकारी कार्यक्रमों से ग्रामीणों को अवगत करवाते हुए योजना से जुड़ कर लाभ लेने के लिए प्रेरित किया गया। इस दौरान संलग्न पंचायत के मुखिया, पंचायत सचिव, वार्ड सदस्य, सहिया तथा ग्रामीण जन उपस्थित रहे।

Post a Comment

Do live your Comments here! 👇

Previous Post Next Post