उपायुक्त की अध्यक्षता में खरीफ विपणन मौसम 2022-23 की समीक्षा बैठक आयोजित


 चाईबासा ( संतोष वर्मा ) :   पश्चिमी सिंहभूम जिला समाहरणालय के सभागार में जिला उपायुक्त अनन्य मित्तल की अध्यक्षता में शनिवार को बैठक की गई. बैठक में खरीफ विपणन मौसम 2022-23 अंतर्गत धान अधिप्राप्ति एवं इसके एवज में किसानों को भुगतान को लेकर किए जा रहे कार्यों की समीक्षा की गई. बैठक में बताया गया कि विपणन वर्ष के अंतर्गत कुल 21 लैम्पस के माध्यम से 1590 किसानों से तकरीबन 78,000 क्विंटल धान की अधिप्राप्ति हुई है. 


अधिप्राप्ति के एवज में शत-प्रतिशत किसानों को प्रथम किस्त की राशि का हस्तांतरण किया जा चुका है.

116 किसानों को राशि का भुगतान किया गया।


दूसरे किस्त के तहत 116 किसानों को राशि का भुगतान किया गया है. बैठक के दौरान डीसी ने कहा कि जिन चावल मिलरों के द्वारा सीएमआर के तहत अग्रिम चावल उपलब्ध नहीं कराया गया है. वो यथाशीघ्र संलग्न गोदामों में चावल की उपलब्धता सुनिश्चित करे. इसके अलावा सभी लैम्पस के अध्यक्ष/सचिव को अधिप्राप्त हुए धान का सुरक्षित भंडारण सुनिश्चित करने साथ ही मिलरों को लैम्पस गोदामों से धान का नियमित उठाव करने का निर्देश दिया. ताकि किसानों को उनकी फसलों के एवज में शेष राशि का भुगतान यथाशीघ्र सुनिश्चित किया जा सके. बैठक में जिला आपूर्ति पदाधिकारी मो. शव्वीर अहमद, लैम्पस के अध्यक्ष/सचिव एवं चावल मिलर सहित अन्य उपस्थित थे.

Post a Comment

Do live your Comments here! 👇

Previous Post Next Post