चाईबासा ( संतोष वर्मा ) : गर्भवती महिलाओं की जांच को लेकर आंगनवाड़ी केंद्रों में झारखंड सरकार काफी गंभीर है.जिसको लेकर जगन्नाथपुर प्रखंड के प्रत्येक आंगनबाड़ी केंद्र में एक बेड की व्यवस्था की जा रही है. इसी के तहत जगन्नाथपुर के नायक टोला में इसका उद्घाटन बुधवार को लोकप्रिय सांसद गीता कोड़ा व जगन्नाथपुर विधानसभा विधायक सोनाराम सिंकु ने किया. वही नवनिर्मित आंगनवाड़ी सेविका के रूप में चयन करिश्मा नायक को नियुक्ति पत्र दिया गया।
इस मौके पर मुख्य अतिथि श्रीमती कोड़ा ने उद्घाटन समारोह में आंगनबाड़ी सेविकाओं को संबोधित करते हुए कहा कि आंगनवाड़ी की शुरुआत भारतवर्ष में 1975 में की गई थी .हमारे भारतवर्ष में ग्रामीण क्षेत्र में स्वास्थ्य की स्थिति को देखते हुए आज आंगनवाड़ी केंद्र सबसे मजबूत नीव खड़ी कर ली है. यह देखने को काफी छोटा है लेकिन इसका पोषक क्षेत्र बहुत बड़ा है. यह पहले की तुलना में आज बहुत ही आगे कार्य कर रही।
आंगनवाड़ी सेविका अपने पोषक क्षेत्र में काफी अच्छा कार्य कर रही है जो काफी सराहनीय कार्य है.वही विधायक श्री सिंकु ने कहा कि आज गर्भवती महिलाओं को अपने जांच के लिए दूर नहीं जाना पड़ेगा अपने ही घर के पास आंगनवड़ी केंद्र में जांच किया जाएगा यह काफी सराहनीय कार्य है झारखंड सरकार द्वारा यह बहुत ही अच्छा कदम है क्योंकि देखा जाता है कि एएनएम जब ग्रामीण क्षेत्र में टीका व जाँच करने जाती थी तो उन्हे बैठे के लिए खटिया नही मिलती थी पर आज आंगनबाड़ी केंद्र में इसका लाभ अधिक से अधिक गर्भवती महिलाओं को मिलेगा.
मालूम हो कि इस बाबत गर्भवती महिलाओं की समुचित जांच के लिए चिकित्सक के अलावा एक एएनएम प्रतिनियुक्त रहेंगी. विधायक ने कहा कि गर्भवती महिलाओं को सुविधाएं उपलब्ध कराना विभाग के साथ जनप्रतिनिधियों का भी दायित्व है।
सासंद व विधायक का किया गया स्वागत
उद्घाटन के मौके पर आंगनवाड़ी सेविकाओं के द्बारा सांसद व विधायक का दमा दुमंग के साथ जोरदार स्वागत किया गया. मौके पर बीडीओ चंदन प्रसाद,सीडीपीओ सह अंचल अधिकारी ललित ग्रामीण मुंडा विकास महापत्रो, स्वास्थ्य केंद्र के चिकित्सा प्रभारी जयश्री किरण,डाँ पंचायत समिति सदस्य सावित्री देवी ,अमोद साव,अताब आलम,मोनु घटवरी, नायटोला सेविका करिश्मा नायक शिव मंदिर टोला सेविका दीप्ति साहू,मुगली देवी सुरभि नेहा सहित आंगनवाड़ी की सुपरवाइजर अन्य उपस्थित थे।



