बच्चों में लर्निंग कैपेसिटी को बढ़ाने के लिए और बल देने की आवश्यकता : सांसद गीता कोड़ा
चाईबासा ( संतोष वर्मा ) : मैट्रिक एवं इंटर के उत्तीर्ण छात्र छात्राओ का सम्मान समारोह का आयोजन राजकिय रस्सैल उच्च विद्यालय प्लस टू जगन्नाथपुर मे किया गया। सम्मान समारोह मे मुख्य अथिति सांसद गीता कोड़ा एवं विशिष्ट अथिति के रुप मे विधायक सोनाराम सिंकु उपस्थित हुऐ। मौके पर प्रभारी प्रिंसिपल सुषमा जोंको ने अथितियो को पौधा व मोमेंटो दे कर सम्मानित किया।
कार्यक्रम को सम्बोधित करते हुए प्रभारी प्रिंसिपल ने विद्यालय के उपलब्धियो को बताया। तथा पिछले वर्ष के तथा इस वर्ष के उत्तीर्ण छात्र छात्राओ के आंकड़ो से अथितियो को अवगत कराया। साथ ही विद्यालय मे शिक्षको की कमी से सांसद को अवगत कराया। साथ ही सांसद गीता कोड़ा से मांग की है की विद्यालय मे प्रतिनियोजित शिक्षको की कमी को पुरा करे। मौके पर मुख्य अतिथि के हाथों विद्यालय के सभी सफल छात्र छात्राओ को मेडल व प्रशस्ति पत्र देकर सम्मानित किया गया।
कार्यक्रम के दौरान छात्र छात्राओं को संबोधित करते हुए सांसद गीता कोड़ा ने सर्वप्रथम सभी का मैट्रिक व इंटर की परीक्षा में उत्कृष्ट प्रदर्शन करने के लिए धन्यवाद करते हुए बच्चों को उनके आगे की भविष्य की शुभकामनाएं दी।
इस क्रम में उन्होंने अभिभावकों का भी अभिवादन किया तथा कहा कि शिक्षकों का हर संभव प्रयास रहता है कि उनके बच्चे अच्छा प्रदर्शन करें परीक्षाओं में अच्छा अंक हासिल करें एवं उनका भविष्य बेहतर हो। बच्चों में लर्निंग कैपेसिटी को बढ़ाने के लिए और बल देने की आवश्यकता है।
वहीं विधायक सोनाराम सिंकु ने कहा की मैट्रिक व इंटर परीक्षा में सफल होने वाले छात्र छात्राऐ लक्ष्य निर्धारित कर आगे बढ़ें। उन्होंने कहा कि विद्यार्थियों को मेहनत से कभी पीछे नहीं भागना चाहिए। आपकी मेहनत का ही यह परिणाम है। आप सभी ने अपने विद्यालय के साथ-साथ अपने माता-पिता एवं परिवार का नाम रौशन किया है।
मौके पर स्कूल की प्राचार्य सुष्मा जोंको, अरविंद कुमार तिवारी, बसंती सिकु, राजिक अहसन, बिनीता देवगम, फुलेश्वरी सोय, जोत्साना टीडु, निरुपमा बेहरा, अमोद साव, मोनु घटवारी, अफताव आलम, प्रबंधन समिति सदस्य सहित छात्र छात्राऐ एवं अभिभावक उपस्थित थे।




