सिंहभूम सांसद गीता कोड़ा व विधायक सोना नें विधायक निधि व डीएमएफटी फण्ड के मद से सात योजनाओं का किया शिलान्यास, ग्रामीणों नें किया साधुवाद


 चाईबासा ( संतोष वर्मा ) :  सिंहभूम लोकसभा के जगन्नाथपुर विधानसभा क्षेत्र में रविवार को सिंहभूम सांसद सांसद श्रीमती गीता कोड़ा एवं जगन्नाथपुर विधायक सोनाराम सिंकु के द्वारा आज संयुक्त रूप से विधायक निधि के पांच और डीएमएफटी फण्ड के मद से जनहित में दो योजनाओं का शिलान्यास किया गया।ज्ञात हो कि क्षेत्र के ग्रामीणों के द्वारा सांसद व विधायक के समक्ष अपनी अपनी समस्याओं को रखा था जिसे अज सांसद व विधायक नें ग्रामीणों से किये हूए वायदे के अनुसार उन योजनाओं को धरातल पर उतारने के लिए कार्य प्रारभ कर दी है ताकी ससमय इन योजनाओं का लाभ ग्रामिणों को मिल सके।इधर ग्रामीणों नें गरमजोशी के साथ मांदर की थाप पर सांसद व विधायक का स्वागत करते हुए साधुवाद दिया गया।


 विधायक निधि से

1.ग्राम बडानन्दा में बडानन्दा मुख्य सड़क से भुण्डा घर सामने तक 400 फीट पीसीसी पथ निर्माण कार्य का शिलान्यास, 

2.ग्राम सारबिल टोला हेस्सापी में स्कुल सामने सड़क में 500 फीट पीसीसी पथ निर्माण कार्य का शिलान्यास, 

3.ग्राम गौडदिघिया मंडप से बस्ती अन्दर तक 500 फीट पीसीसी पथ निर्माण कार्य का शिलान्यास,
 
4. ग्राम मुगादिघिया में गुरा बोबोंगा घर से बागुन बोबोंगा घर तक 500 फीट पीसीसी पथ निर्माण कार्य का शिलान्यास,  
 

डीएमएफटी फंड से
 
1.डांगुवापोसी बाजार मुहल्ला में 575 मीटर पी सी सी पथ निर्माण कार्य का शिलान्यास।

2. ग्राम गितीलपी में बुधराम चातर घर से मुगडिया आर ई ओ सड़क तक 1.275 कि. मी. पी सी सी पथ निर्माण कार्य का शिलान्यास, एवं पेयजलापूर्ति विभाग का ग्राम सियालजोड़ा में ग्रामीण जलापूर्ति योजना का शिलान्यास किया।

Post a Comment

Do live your Comments here! 👇

Previous Post Next Post