पूर्वी सिंहभूम के डूमुरिया में आयोजित झारखंड स्वयंसेवी संस्था संगठन की बैठक में हुई कई प्रस्ताव पारित


 पूर्वी सिंहभूम ( दीपक कुमार दारोघा ) :  पूर्वी सिंहभूम जिला अंतर्गत डूमुरिया प्रखंड छोलागोड़ा क्लब भवन में आयोजित झारखंड स्वयंसेवी संस्था संगठन की बैठक में कई प्रस्ताव पारित हुई।

उक्त संस्था के प्रदेश अध्यक्ष जवाहरलाल माहली ने स्पष्ट किया कि झारखंड प्रदेश में स्थानीय गैर सरकारी संस्था (एनजीओ) को सरकारी कार्य में प्राथमिकता नहीं मिल रहा है। 


इसके लिए मुख्यमंत्री का ध्यान आकृष्ट किया गया है। और मांग किया गया है कि सरकारी योजना में स्थानीय को प्राथमिकता दी जाए। उन्होंने यह भी स्पष्ट किया कि झारखंड स्वयंसेवी संस्था संगठन लीड संस्था है। और सारे स्थानीय एनजीओ को जगाने का काम कर रहा है। 


उक्त संस्था के पूर्वी सिंहभूम जिला अध्यक्ष नीशि कांत महतो ने जानकारी दी कि बैठक में पेयजल एवं खेती योग्य भूमि के लिए सिंचाई सुविधा के संबंध में निर्णय लिया गया है। खेती हेतु सिंचाई के डीप बोरिंग योजना का लाभ सभी पंचायत को मिले इसके लिए सरकारी कार्यालय से संपर्क करना का निर्णय लिया गया है। इसके अलावे जिला के हर पंचायत में संगठन विस्तार करने सहित कई महत्वपूर्ण निर्णय(प्रस्ताव पारित) हुई है।


बैठक में झारखंड स्वयंसेवी संस्था संगठन के कोल्हान प्रभारी अभय सतपथि, पूर्वी सिंहभूम जिला उपाध्यक्ष राधानाथ महतो, जिला संयुक्त सचिव सरस्वती मुर्मू, डूमुरिया प्रखंड अध्यक्ष मोहन किस्कू, पंचायत अध्यक्ष सालगे हेंब्रम, दुर्गा चरण हेंब्रम, अशोक कुमार साव, कान्हु राम मांडी, श्याम चरण सोरेन, लखींद्र हेंब्रम, गुणा सवर, दांडिव महाली, बाबूलाल हेंब्रम आदि उपस्थित थे।

Post a Comment

Do live your Comments here! 👇

Previous Post Next Post