चाईबासा ( संतोष वर्मा ) : रेल राज्य मंत्री राव साहेब पाटिल दानवे के सोनुवा दौरे के बावजूद ट्रेन ठहराव की दिशा में सार्थक पहल नहीं किये जाने पर विपक्ष हमलावर हो गया है। जनता दल यूनाईटेड के जिलाध्यक्ष बिश्राम मुंडा ने कहा कि मंत्री दानवे ने सोनुवा प्रखंड के लोगों को निराश किया। कहा कि मंत्री के दौरे को लेकर क्षेत्र के लोगों को उम्मीद थी कि मंत्री स्वयं ट्रेन ठहराव की घोषणा करेंगे, लेकिन उन्होंने ऐसा नहीं कर बताया दिया जनता से नहीं बल्कि उन्हें बरगलाकर केवल वोट हासिल करने से मतलब है।
बिश्राम मुंडा ने कहा सोनुवा में ट्रेन ठहराव का मामला मंत्री के संज्ञान में पहले से है। कई बार उन्हें विभिन्न राजनीतिक व सामाजिक संगठनों के लोगों ने मांग पत्र सौंपा था।
इसके बावूजद उन्होंने इसका समाधान नहीं है। बिश्राम ने कहा रेल से जुड़े मामले का समाधान अगर मंत्री नहीं करेंगे तो कौन करेगा। जदयू नेता ने कहा सोनुवा समेत मनोहरपुर विस क्षेत्र की उपेक्षा भाजपा को भारी पड़ेगा। आने वाले चुनावों में जनता ऐसे दल और उसके नेता को सबक सिखाएगी।
