जेएमएम युवा मोर्चा, जिला अध्यक्ष, सनद कुमार आचार्य।
सरायकेला ( दीपक कुमार दारोघा ) : झारखंड मुक्ति मोर्चा ने युवा मोर्चा, सरायकेला-खरसावां जिला समिति का अध्यक्ष सनद कुमार आचार्य को बनाया है।
अमीन मंडल, उपाध्यक्ष।
इस जिला समिति में वासुदेव महतो, मानिक गोप, अमीन मंडल, सतीश हांसदा को उपाध्यक्ष बनाया गया है। दीनबंधु महतो सचिव बनाए गए हैं। जबकि संगठन सचिव में राकेश सतपथि, राहुल सोय शामिल हैं। इसके अलावा जगदीश सिंह सरदार, युधिष्ठिर माझी, बुबई शर्मा, रुहिदास मुर्मू संयुक्त सचिव बनाए गए हैं। वनमाली दास कोषाध्यक्ष बनाए गए हैं।
जिला समिति महिला मोर्चा, अध्यक्ष, श्रीमती पिंकी मंडल
सरायकेला खरसावां जिला समिति द्वारा किए गए अनुशंसा के आलोक में झारखंड मुक्ति मोर्चा केंद्रीय कार्यालय ने इस संबंध में आदेश जारी किया है। पार्टी ने सरायकेला खरसावां जिला समिति महिला मोर्चा का अध्यक्ष श्रीमती पिंकी मंडल को बनाया है जबकि श्रीमती रानी हेम्ब्रम को सचिव बनाया गया है। श्रीमती ललिता महतो, श्रीमती पार्वती गागराई, श्रीमती पिंकी लायक उपाध्यक्ष बनाये गये हैं। श्रीमती अनीता टूडू, श्रीमती श्वेता महतो संगठन सचिव बनाये गये हैं। जबकि संयुक्त सचिव में श्रीमती लक्ष्मी गागराई, श्रीमती मालती हेंब्रम, श्रीमती सुलेखा हांसदा शामिल है। श्रीमती गणेश्वरी महतो को कोषाध्यक्ष बनाया गया है।
जेएमएम अल्पसंख्यक मोर्चा सरायकेला खरसावां जिला समिति का अध्यक्ष मो.फरीद को बनाया गया है। मो.नौशाद, मो. अरशद उपाध्यक्ष जबकि मो.जन्नत हुसैन सचिव बनाये गये हैं। मो. मुहरम अली को कोषाध्यक्ष बनाया गया है।
झारखंड मुक्ति मोर्चा के केंद्रीय महासचिव विनोद कुमार पांडे द्वारा सरायकेला खरसावां जिला अंतर्गत नवगठित इन जिला समिति के पदाधिकारियों को दिशा निर्देश भी जारी किया गया है।


