अतिथियों के साथ सम्मान पाने वाले स्टूडेंट
चाईबासा ( संतोष वर्मा ) : पश्चिमी सिंहभूम जिला मोमिन कॉन्फ्रेंस के द्वारा रविवार को स्थानीय रविंद्र भवन में एक समारोह आयोजित कर मैट्रिक और इंटर में प्रथम स्थान प्राप्त करने वाले 88 छात्र और छात्राओ सम्मानित किया गया ।सभी स्टूडेंटो को एस,आर,रूंगटा ग्रुप के सौजन्य से पुरस्कार प्रदान किया गया।इस अवसर पर मुख्य अतिथि समाजसेवी काबू दत्ता ने कहा कि मोमिन कान्फ्रेंस ने विद्यार्थियों को हौसला बढ़ने के लिए जो कार्य किया है,वह तारिफ ए काबिल है, कान्फ्रेंस के सभी पदाधिकारी बधाई के पात्र हैं। उन्होंने कहा कि इस प्रतियोगिता के युग में हर व्यक्ति को शिक्षित होना जरूरी है।
किसी भी घर में अगर एक महिला शिक्षित होती है तो उसका पूरा परिवार शिक्षित हो जाता है।
उन्होंने कहा कि मैट्रिका और इंटर में आप लोग तो सफलता हासिल कर लिए हैं। आगे भी हर परीक्षा में भी इसी तरह से कामयाब होना है और माता पिता के साथ पूरे समाज का नाम रौशन करना है। बैंक ऑफ इंडिया के खपपरसाई के शाखा प्रबंधक अमित कुमार ने कहा कि हायर एजुकेशन करने में परेशानी हो रही है और आर्थिक मदद चाहिए तो इसके लिए सरकार व्यवस्था की है ।पढ़ाई के लिए किसी भी बैंक से लोन लिया जा सकता है।
अतिथियों के साथ सम्मान पाने वाले स्टूडेंट
चक्रधरपुर अंजुमन इस्लामिया के अध्यक्ष तजम्मूल हुसैन उर्फ जोनी ने शिक्षा हासिल करने पर जोर दिया और कहा समाज तभी सुघर सकता जब हमारा हर घर में शिक्षा दीप जलाने लगे। इस अवसर पर मास्टर इरशाद अली,हाजी अरशद,फ हाजी हकीम और हाजी ने भी विद्यार्थियों का हौसला अफजाई की। मंच संचालन और धन्यवाद ज्ञापन कांफ्रेंस के अध्यक्ष मोअज्जम बिहारी ने किया।
इस मौके पर कान्फ्रेंस के फ़ैज़ अहमद, साजिद हुसैन, असलम परवेज, मानस घोष, मोहम्मदशहजाद, मो. इश्तियाक, मो. फ़िरोज़, मो. काशीमुद्दीन, फैज अहमद, मो, कासिम उद्दीन मोहम्मद फिरोज, असलम परवेज, मोहम्मद इश्तियाक, मोहम्मद शहजाद, साजिद हुसैन,मो, जुम्मन नवाजिश इलाही, मोहम्मद विक्की समेत कान्फ्रेंस के सभी सदस्य और अधिकारी उपस्थित थे।

