पश्चिमी सिंहभूम जिला मुख्यालय शहर चाईबासा स्थित पुलिस लाइन केंद्र के प्रांगण में 9वें अंतरराष्ट्रीय योग दिवस के अवसर पर योगाभ्यास कार्यक्रम का आयोजन हुआ।


 चाईबासा ( संतोष वर्मा ) :  पश्चिमी सिंहभूम जिला मुख्यालय शहर चाईबासा स्थित पुलिस लाइन केंद्र के प्रांगण में 9वें अंतरराष्ट्रीय योग दिवस के अवसर पर योगाभ्यास कार्यक्रम का आयोजन हुआ। 


इस दौरान जिले के वरीय पदाधिकारी सहित जिलास्तरीय पदाधिकारी, पुलिस पदाधिकारी, कर्मचारी व पुलिस जवान तथा आम जनों के द्वारा चाईबासा के स्थानीय योग प्रशिक्षक के मार्गदर्शन पर विभिन्न योग का अभ्यास किया गया।


योगाभ्यास कार्यक्रम में दीपशा मंडल- डीएवी पब्लिक स्कूल, दीक्षा सोनकर- सेंट जेवियर बालिका उच्च विद्यालय और अग्नि ओझा- सेंट जेवियर उच्च विद्यालय लुपंगुटू के द्वारा योग करतबों को भी प्रस्तुत किया गया। 


उक्त योगाभ्यास कार्यक्रम में उप विकास आयुक्त संदीप बख्शी, सहायक समाहर्ता ओम प्रकाश गुप्ता(भा.प्र.से), जिला भू अर्जन पदाधिकारी एजाज अनवर, सदर अनुमंडल पदाधिकारी शशीन्द्र बढ़ाईक, सदर अनुमंडल पुलिस पदाधिकारी, चाईबासा कार्यपालक दंडाधिकारी, प्रभारी पदाधिकारी नजारत शाखा, जिला खेल पदाधिकारी तथा योग प्रशिक्षक सुमित कुमार विश्वकर्मा, कन्हैया अग्रवाल सहित अन्य उपस्थित रहे।

Post a Comment

Do live your Comments here! 👇

Previous Post Next Post