सरायकेला ( दीपक कुमार दारोघा ) : झारखंड राज्य में अत्यधिक गर्मी एवं लू के मद्देनजर संचालित सभी कोटि के कक्षा केजी से कक्षा 8 तक के विद्यालय 21 जून तक बंद रहेंगे।
झारखंड सरकार स्कूली शिक्षा एवं साक्षरता विभाग द्वारा इस संबंध में 18 जून को आदेश जारी किया गया है। सरकार के सचिव के.रवि कुमार के आदेश के मुताबिक विद्यालय में कक्षा केजी से कक्षा 8 तक दिनांक 19 जून से 21 जून तक बंद रहेंगे। तथा कक्षा 9 से 12 तक की कक्षाएं प्रातः 7:00 बजे से 11:00 बजे तक संचालित होगी। यह आदेश तत्काल प्रभाव से लागू होगा।
