गुदुड़ी में तब्दील हुआ साप्ताहिक हाट क्यामत की बीती रात, करवटें बदलते रहे लोग स्कूलों की छुट्टी 25 तक बढ़ाने की मांग।
चाईबासा ( संतोष वर्मा ) : भीषण गर्मी की चपेट में क्षेत्र के लोग त्राहिमाम कर रहे है।दिन रात सुबह शाम किसी भी घड़ी चैन नहीं।ऊपर से बिजली की आंख मिचौली कोढ़ में खाज का काम कर रही है।जैंत गढ़ का पारा 42डिग्री के पार जा चुका है।शुक्रवार रात कयामत की रात की तरह गुजरी।पत्ते भी नही डोल रहे थे।लोग रात को भी पसीना से सराबोर थे।कभी छत पर तो कभी सड़क पर फिर बिस्तर पर इस तरह करवट बदल बदल कर लोगो ने सारी रात काट दी।ऊपर से बिजली की आंख मिचौली अलग से लोगों की परेशानी बढ़ाता रहा।शुक्रवार रात के बाद शनिवार का दिन भी काफी गर्म रहा।तापमान 42डिग्री के पार चला गया।दिन भर लू का प्रकोप रहा।गर्मी के कारण शनिवार साप्ताहिक हाट गुदुड़ी में तब्दील हो गया।कुछ सब्जी दुकान,कुछ किराना, कपड़ा और जरूरत के सामानों के दुकान ही बाजार में लगे वो भी बारह बजते बजते घरों को रवाना हो गए।
लोग दिन भर गमछा भिगाकर बदन पोछते रहे।
बाजार आए लोग वैतरणी की दौड़ लगा कर बार बार हाथ मुंह धोते रहे।
स्कूलों की छुट्टी बढ़ाने की मांग।
वही भीषण गर्मी को देखते हुए मानव अधिकार कार्यकर्ता गुरु बक्श सिंह अहलूवालिया ने सरकार से आगामी 25जून तक सभी प्रकार के स्कूलों की छुट्टी करने की मांग की है। उन्होंने कहा लोग घरों में सुरक्षित नही है एहतियात के बावजूद लोग लू की चपेट में आ रहे है।
झारखंड में मानसून में अभी देरी है।
ऐसे में बच्चों को स्कूल बुलाना जोखिम से भरा कदम होगा।। 25 तक स्कूलों में गर्मी छुट्टी बढ़ा दी जाए।
