अत्यधिक गर्मी एवं लू के मद्देनजर सभी कोटि के सरकारी, गैर सरकारी विद्यालय 14 तक रहेंगे बंद।


 सरायकेला ( दीपक कुमार दारोघा ) :  झारखंड राज्य में अत्यधिक गर्मी पड़ने एवं लू के मद्देनजर राज्य में संचालित सभी कोटि के सरकारी, गैर सरकारी विद्यालय 12 जून से 14 जून तक बंद रहेंगे।

इस संबंध में झारखंड सरकार के स्कूली शिक्षा एवं साक्षरता विभाग ने आदेश जारी की है। सरकार के सचिव के.रवि कुमार द्वारा जारी आदेश के मुताबिक यह आदेश 12 जून से 14 जून तक लागू रहेगा।

Post a Comment

Do live your Comments here! 👇

Previous Post Next Post