अन्य नेताओं नें भी हेमंत सोरेन सरकार पर जमकर बरसे
चाईबासा ( संतोष वर्मा ) : जमशेदपुर में हिंदूवादी भाजपा नेता अभय सिंह की गिरफ्तारी के विरोध में चाईबासा के पिल्लई हॉल मैदान मे भारतीय जनता पार्टी के पश्चिमी जिला एकाई के द्वारा धरना प्रदर्शन कार्यक्रम का आयोजन किया गया. जहाँ भाग लेने के लिए मुख्य अतिथि के रूप झारखंड के पूर्व मुख्यमंत्री बाबूलाल मरांडी पहुंचे थे. जबकि विशिष्ट अथिति के रूप मे झारखण्ड प्रदेश भाजपा के पूर्व प्रदेश अध्यक्ष दिनेशनंद गोस्वामी भी चाईबासा पहुंचे थे.विगत दिनों मे पूर्वी सिंहभूम के जमशेदपुर मे घटी घटना से जोड़कर भाजपा नेता अभय सिंह सहित कई हिंदूवादी नेताओं के विरुद्ध प्रशासन द्वारा एक तरफा कार्रवाई को लेकर कड़ी निंदा की गई.इस अवसर पर झारखण्ड के पूर्व मुख्यमंत्री बाबूलाल मरांडी ने कहा कि जबसे झारखण्ड में हेमंत सरकार बनी है तब से तृष्टीकरण के तहत केवल एक विशेष समुदाय को खुश रखने के लिए ही हिंदूवादी नेताओं एवं लोगों पर कार्रवाई की जा रही है.
उन्होंने कहा यह सारा खेल राज्य के मुखिया हेमंत सोरेन के निर्देश पर किया जा रहा है एवं वोट बैंक को सुरक्षित करने की रणनीति मे विभिन्न जिलों के उपायुक्त और पुलिस अधीक्षक साथ दे रहें.
यही कारण है कि लगातार हिंदूवादी नेताओं को झूठे मामलों मे फंसाने की कवायत तेज हो गयीं है. बाबूलाल मरांडी ने आगे कहा कि हेमंत सरकार के गुड बुक में बने रहने की नियत से विभिन्न जिलों के कई उपायुक्त एवं पुलिस अधीक्षक भी जुट गये है. उन्होंने कहा कि वैसे ब्यूरोक्रेट सूची तैयार तैयार किया जा रहा है एवं मिशन 2024 के तहत सत्ता मे आने के उपरांत उनपर सीधी कार्रवाई की जायेगी.
इस अवसर पर पश्चिमी सिंहभूम भाजपा जिला अध्यक्ष सतीश पूरी, पूर्व मंत्री बडकुंवर गागराई, पूर्व विधायक शशि भूषण सामड, पूर्व विधायक जवाहरलाल बानरा, पूर्व विधायक गुरु चरण नायक, हेमंत सिंहदेव, उदय सिंहदेव, अनूप सुल्तानीयां, प्रताप कटियार, मनोज आजाद के साथ काफी संख्या मे भारतीय जनता पार्टी के नेता व कार्यकर्त्ता भी उपस्थित रहे.
यह भी जाने किसने किया कहा
● बाबूलाल मरांडी ने कहा मै एक दिवसीय धरना को संबोधित करते हुए कहा कि वर्तमान झारखंड सरकार में लगातार हत्या ,लूट, बलात्कार, भ्रष्टाचार, दिन प्रतिदिन दिन दुगनी रात चौगुनी हो रही है इस सरकार में तुष्टीकरण चरम सीमा पर है उसका जीता जागता उदाहरण लगातार राज्य में देखने को मिल रही है उसमें से एक जमशेदपुर की हाल में हुई हिंसा में देखा गया। कुछ दिनों पहले चक्रधरपुर कमल देवगिरी हत्याकांड में भी देखा गया यह सरकार जब से आई है न्याय मांगने वाले परिवारों को प्रताड़ित करने ,जनता को झूठे मुकदमे में फंसाने एवं झारखंड की खनिज संपदा को बाहर के राज्यों में भेजने में लगी हुई है। साथ ही साथ मरांडी जी ने उन उपायुक्तों एवं पुलिस कप्तानों को चेतावनी देते हुए कहा की जनता-जनार्दन पर झूठे मुकदमे करने वाले को इसकी सजा भुगतनी पड़ेगी।
हेमंत सरकार में दलित परिवार को बेदखल कर दिया गया और सरकार देखते रही जब भाजपा की सरकार आएगी उन दलित परिवारों को जेल से बाहर निकाल लेगी और उनका घर को बस आएगी। भाजपा की सरकार में सड़कों पर गुंडागर्दी करने की हिम्मत किसी की नहीं होती थी परंतु हेमंत सरकार में खुलेआम सड़कों पर गुंडागर्दी हो रही है।
झारखंड की भ्रष्ट हेमंत सरकार जनजातियों को भ्रमित करने के लिए कभी 1932 की बात करती है कभी 64 की बात करती है वास्तव में सिर्फ और सिर्फ राजनीति करती है इनका विकास से कोई लेना-देना नहीं है इनका लेना-देना है तो सिर्फ वोट बैंक से।
●दिनेशानन्द गोस्वामी ---- मौजूदा हेमंत सरकार हिंदू भावनाओं को आहत पहुंचा रही है और हिंदूवादी राष्ट्रवादी नेताओं को झूठे मुकदमे में फंसाकर जेल में डाल कर प्रताड़ित करने का कार्य कर रही है जमशेदपुर में जो घटना घटी उसमें पुलिस प्रशासन उपद्रवियों पर पर कोई कार्रवाई नहीं करती जिन्होंने पुलिस प्रशासन पर पत्थर फेंका जनता पर पत्थर पर का उन समुदाय को छोड़ा गया उनका नाम एफआईआर में होने के बाद भी उन्हें गिरफ्तार नहीं करती । जमशेदपुर में गिरफ्तार नेताओं का दोष सिर्फ इतना है कि वह हिंदू हित में बात करते हैं यह सरकार भूल रही है।
● शिव शंकर उरांव ----- झारखंड की वर्तमान हेमंत सरकार जनजातियों की हत्या के साथ ही सरकार बनाई तो इस सरकार से उम्मीद ही क्या की जा सकती है यह सरकार जनजाति समुदाय को ठगने का कार्य किया है यह सरकार मुस्लिम को विधानसभा में नमाज पढ़ने का रूम देने का कार्य किया है और एक तरफ हिंदूवादी और राष्ट्रवादी पर झूठे मुकदमे में फंसाने का कार्य किया है 1924 के बाद यह तुष्टीकरण वाली हेमंत सरकार कोल्हान से गायब हो जाएगी।
● जवाहरलाल बानरा --- झारखंड की वर्तमान हेमंत सरकार में भाजपा के कार्यकर्ता ,बजरंग दल के कार्यकर्ता ,विश्व हिंदू परिषद के कार्यकर्ता के खिलाफ झूठे मुकदमा कर रही है वह भी सिर्फ एक समुदाय को खुश करने के लिए । यह सरकार भूल रही है कि उन्हें सत्ता में बैठाने वाला सिर्फ एक समुदाय के लोग नहीं हैं इसलिए व सभी के लिए कार्य करें अन्यथा आने वाला समय में जनता उन्हें नकार देगी और हेमंत सरकार द्वारा नहीं बनेगी यह हम सभी जानते हैं।
● जे बी तुबिद --- झारखंड की वर्तमान सरकार तुष्टीकरण करने वाली सरकार है इसलिए उसे उखाड़ फेंकना है क्योंकि यह सरकार भ्रष्टाचारी सरकार है आदिवासी विरोधी सरकार है किसान विरोधी सरकार है मजदूर विरोधी सरकार है महिला विरोधी सरकार है और उनके अधिकारी जनता का शोषण कर रहे हैं यह भारतीय जनता पार्टी कभी बर्दाश्त नहीं करेगी और आने वाले चुनाव में जनता इसका जवाब देगी।
● बङकुंवर गागराई ----- झारखंड की वर्तमान हेमंत सरकार के दिशा निर्देश पर जिला प्रशासन हिंदूवादी नेताओं के खिलाफ षड्यंत्र कर रही है यह सरकार के भ्रष्टाचार एवं तुष्टीकरण के खिलाफ आवाज उठाने वाले को झूठे मुकदमों में फंसाने का कार्य कर रही है।
● गीता बालमुचू --- हेमंत सरकार महिला पर अत्याचार करने के लिए जानी जाती है तानाशाही वाली हेमंत सरकार लगातार छात्र एवं महिला पर पुलिसिया डंडे बरसा कर आवाज दबाने का कार्य कर रही है परंतु यह सरकार भूल रही है इनके झूठे वादों और आश्वासनों से जनता ऊब चुकी है और आने वाले समय में भारतीय जनता पार्टी पूर्ण बहुमत के साथ सरकार बनाएगी और महिलाओं को सम्मान वापस करेगी।
● गणेश महाली --- सभी मोर्चे पर हेमंत सरकार विफल यह सरकार से सिर्फ झूठा सपना दिखाती है और सभी के सपने को पुलिसिया डंडे से तोड़ने का कार्य करती है।
● शिवा बोदरा --- झूठा वादा करने वाली हेमंत सरकार तुष्टीकरण की मानसिकता से ग्रसित सरकार है। यह सरकार ज्यादा दिन चलने वाली नहीं है यह सरकार खत्म होने के बाद इसके सारे नेता सलाखों के पीछे नजर आएंगे।
● रामानंद प्रसाद शर्मा --- झारखंड की वर्तमान हेमंत सरकार के राज्य में, रांची में सर तन से जुदा का नारा लग रहा था और वहां सरकार के अधिकारी मूकदर्शक बने उनकी रक्षा कर रहे थे और हाल ही में जमशेदपुर में जो घटना घटी उससे यह साफ-साफ पता चलता है कि यह हिंदू विरोधी सरकार है।
● पूर्व विधायक पुतकर हेम्ब्रम --- झारखंड की हेमंत सरकार के साथी मंत्री भ्रष्टाचार में लिप्त हैं और यह सरकार भ्रष्टाचार के खिलाफ बोलने वाले को झूठे मुकदमों में फंसाने का काम करती है।
● मालती गिलुवा ---- झारखंड की वर्तमान सरकार में महिलाओं पर अत्याचार बड़ा है इस सरकार में भ्रष्टाचार बढ़ा है इस सरकार में अपराधियों का मनोबल बढ़ा है इस सरकार में जनता त्रस्त है और यह त्रस्त जनता इस सरकार को उखाड़ फेंकने में भारतीय जनता पार्टी को पूरा समर्थन करेगी।
● अनूप सुल्तानिया -- हेमंत जी आप गलतफहमी में हैं कि झूठा मुकदमा से भारतीय जनता पार्टी के कार्यकर्ता डर जाएंगे हम सभी आपकी निकम्मी सरकार को उखाड़ फेंकने का कार्य करेंगे और इसमें हमारे हिंदूवादी और राष्ट्रवादी लोग बढ़ चढ़कर हिस्सा लेंगे।
● भूषण पाट पिंगुआ -- झारखंड के मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन जानबूझकर अपने अधिकारियों को दिशा-निर्देश देते हैं और हिंदूवादी नेताओं को टारगेट करते हुए उन्हें तथा उनके परिवार को झूठे मुकदमों में फंसाते हैं तथा उनके परिवार के लोगों को प्रतारित करने का कार्य करते हैं यही परिवार आने वाले समय में हेमंत सोरेन सरकार को सत्ता से बेदखल करने का कार्य करेंगी।
इस एक दिवसीय धरना कार्यक्रम में कार्यक्रम का म॔च संचालन जिला के महामंत्री श्रीमान जगदीश पाट पिंगुआ जी ने किया। और जिला अध्यक्ष सतीश पुरी जी के द्वारा धन्यवाद भाषण दिया गया।


